गांधी-शास्त्री जयंती: बुरहानपुर कांग्रेस ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि
गांधी-शास्त्री जयंती: बुरहानपुर कांग्रेस ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि
बुरहानपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर (शहर) द्वारा भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर कांग्रेसजनों ने माल्यार्पण कर दोनों महान विभूतियों को नमन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू टॉक ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और सादगी के मार्ग पर चलते हुए देश को स्वतंत्रता दिलाई। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी ने निष्ठा, सादगी और ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए देश का कुशल नेतृत्व किया। उनका ऐतिहासिक नारा ‘जय जवान, जय किसान’ आज भी हर भारतीय को प्रेरित करता है। दोनों महापुरुषों के विचार और आदर्श वर्तमान समय में भी पूरे देश का मार्गदर्शन कर रहे हैं।
कांग्रेस के मीडिया प्रभारी तफज्जुल हुसैन 'मुलायमवाला' ने कहा कि गांधी जी और शास्त्री जी का जीवन त्याग और सेवा की अनुपम मिसाल है। उनके बताए रास्तों पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, पार्षद एवं सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने दोनों महापुरुषों के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
बाइट:-:-रिंकू टॉक शहर कांग्रेस जिला अध्यक्ष बुरहानपुर


