वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह: बुरहानपुर वन परिक्षेत्र द्वारा एम. के. पाठशाला में चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता आयोजित, विजेता छात्र हुए पुरस्कृत
वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह: बुरहानपुर वन परिक्षेत्र द्वारा एम. के. पाठशाला में चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता आयोजित, विजेता छात्र हुए पुरस्कृत
बुरहानपुर:
वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह के पावन अवसर पर वन मंडल बुरहानपुर के वन परिक्षेत्र कार्यालय द्वारा एम. के. पाठशाला में छात्र-छात्राओं के बीच विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। पर्यावरण और वन्य जीवों के संरक्षण के प्रति स्कूली बच्चों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में चित्रकला (ड्राइंग) और निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा और विचारों के माध्यम से वन्य जीवों की सुरक्षा, जंगलों के महत्व और पर्यावरण संतुलन का सुंदर संदेश प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से बुरहानपुर वन परिक्षेत्र अधिकारी सौरव चौरसिया, वन चौकी प्रभारी योगेश सावकारे तथा शेख शहीद मुवीन विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में वन विभाग के स्टाफ सदस्य रितेश यादव, वीरेंद्र कुमार, गौरव शर्मा, पंकज हरने, अंकित तिवारी, सागर जोशी, आशुतोष त्रिपाठी, अनंत लालभारती एवं रजत चौहान सहित एम. के. पाठशाला के शिक्षकों व विद्यार्थियों का सराहनीय योगदान रहा।


