श्री वैष्णव कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स, की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मनदीप कौर छाबड़ा बेस्ट पेपर प्रेजेंटेशन अवॉर्ड से सम्मानित
श्री वैष्णव कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स, की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मनदीप कौर छाबड़ा बेस्ट पेपर प्रेजेंटेशन अवॉर्ड से सम्मानित
इंदौर। सेंट पॉल इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (SPIPS), इंदौर द्वारा आयोजित इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस 2026 में श्री वैष्णव कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स, इंदौर की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मनदीप कौर छाबड़ा को कॉमर्स संकाय में बेस्ट पेपर प्रेजेंटेशन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। उनकी इस उपलब्धि से महाविद्यालय का गौरव बढ़ा है।
दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस की थीम “Reimagining Global Futures through Indian Knowledge Systems: Tradition, Innovation, Sustainability and Inclusive Development” थी। कॉन्फ्रेंस में देश-विदेश के शिक्षाविदों एवं शोधकर्ताओं ने सहभागिता की। इस दौरान विभिन्न संकायों के 130 से अधिक प्रतिभागियों ने ऑफलाइन माध्यम से अपने शोधपत्र प्रस्तुत किए तथा संबंधित विषयों पर अपने शोध निष्कर्ष एवं विचार साझा किए।
डॉ. मनदीप कौर छाबड़ा को यह सम्मान कॉमर्स संकाय में उनके शोधपत्र के उत्कृष्ट प्रस्तुतीकरण के लिए प्रदान किया गया। उनकी इस सफलता को अकादमिक एवं शोध गतिविधियों के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।
इस उपलब्धि पर श्री वैष्णव कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स के प्राचार्य डॉ. परितोष अवस्थी, ओवरऑल कमेटी कन्वीनर प्रो. विभोर ऐरेन तथा कॉन्फ्रेंस कमेटी कन्वीनर डॉ. मनीष दुबे ने डॉ. मनदीप कौर छाबड़ा को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


