नगर परिषद शाहपुर में परिषद् का साधारण सम्मलेन आयोजित हुवा
नगर परिषद शाहपुर में परिषद् का साधारण सम्मलेन आयोजित हुवा
नगर परिषद् शाहपुर में आज दिनांक 20-08-2026 को माननीय श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी), विधायक बुरहानपुर एवं पूर्व केबिनेट मंत्री म.प्र. शासन, अध्यक्ष श्रीमती साधना वीरेन्द्र तिवारी की उपस्थिति में आहूत हुवा | परिषद् का साधारण सम्मलेन में नगर की मुलभुत सुविधाओ, आवश्यकताओं एवं विकास को ध्यान में रखते हुवे आयोजित किया गया जिसमे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार विमर्श, स्वीकृतिया प्रदान कर विकास को गति प्रदान की गई
स्वच्छ भारत मिशन 2.0 एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन अंतर्गत ट्रोमेल मशीन (क्षमता 50 TPD) लागत 30.50 लाख से क्रय करने हेतु प्राप्त दर की स्वीकृति एवं की गई कार्यवाही की पुष्टि, नगर में विभिन्न वार्डो में हाई मास्क लागत 35.10 लाख से लगाये जाने हेतु प्राप्त डॉ की स्वीकृति, वार्ड क्रं. 14 बंभाडा फाटा से फोपनार रोड तथा बंभाडा फाटा से बंभाडा रोड तक पोल शिफ्टिंग कार्य लागत 24.00 लाख से कराने हेतु प्राप्त दर की स्वीकृति,
स्वच्छ भारत मिशन 2.0 अंतर्गत घर-घर कचरा संगहण हेतु 05 नग 4 पहिया ई-व्हीकल (वाहन) लागत 50.00 से क्रय करने की स्वीकृति, वार्ड क्रं. 01 ट्रेचिंग ग्राउण्ड पर टिन शेड निर्माण लागत 25.00 लाख से कराने की स्वीकृति , वार्ड क्रं. 11 में शमशान घाट में बाउण्ड्री वाल एवं सौन्दर्यीकरण कार्य लागत 60.00 लाख से किये जाने की स्वीकृति, नाचनखेड़ा फाटा से नेशनल हाइवे होते हुये अनाज गोडाउन तक स्ट्रीट लाईट अतिरिक्त कार्य लागत 34.00 लाख की स्वीकृति , वार्ड क्रं. 14 कन्या शाला से नवीन बस स्टेंड रोड, सटवाय माता होते हुये नेशनल हाइवे तक स्ट्रीट लाईट अतिरिक्त कार्य लागत 27.00 लाख की स्वीकृतिया प्रदान की गई | जिसमे कार्यो दरो का अनुमोदन राशी 89.60 लाख एवं नवीन कार्य राशी 196.00 लाख कुल राशी 285.60 लाख के कार्य स्वीकृत किए |
इस अवसर पर उपाध्यक्ष श्रीमती रजनी गोपाल चौधरी, पार्षद श्रीमती उषाबाई वासुदेव दौड़े, अशोक सीताराम निकम, किशोर देशमुख, जब्बार खा, श्रीमती प्रमिलाबाई विनोद चौधरी, कैलाश असेरकर, श्रीमती दीपाली पंकज राउत, श्रीमती दीपाली मुकेश बुनगाल, श्रीमती ज्योत्सना विष्णु महाजन, शेख साकिर शेख हाजी, शेख ताजुद्दीन शेख युसूफ पवन बडोले, नवनियुक्त एल्डरमेन राजाराम अटोलकर, रमेश चोपड़े, प्रकाश महेश्री, रवि जैन, अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेंद्र तिवारी, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि गोपाल चौधरी, पार्षद प्रतिनिधि विजय दौड़े, विनोद चौधरी, पंकज राउत, मुकेश बुनगाल, विष्णु महाजन, एल्डरमेन एवं वरिष्ट पार्षद राजाराम अटोलकर, रमेश चोपड़े, प्रकाश महेश्री, रवि जैन, मुख्य नगर पालिका अधिकारी दिलीप चौहान, उपयंत्री राहुल चौहान, लेखापाल तुषार राजपुत, वरिष्ट लिपिक जगन्नाथ महाजन, राजस्व उप निरीक्षक रतन सिंग रावत, इश्वर वरखेडे, अभिषेक जवरे, बोंदरसिंग डावर, श्रीमती प्रतिभा काले, श्रीमती भारती महाजन, चेतन महाजन, राजू महाजन, नगर परिषद् के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे !


