नाबालिग बालिकाओं को आर्थिक लाभ के लिए अलग-अलग व्यक्तियों को सौंपने एवं यौन शोषण के गंभीर मामले में मां सहित 03 आरोपी को शाहपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

नाबालिग बालिकाओं को आर्थिक लाभ के लिए अलग-अलग व्यक्तियों को सौंपने एवं यौन शोषण के गंभीर मामले में मां सहित 03 आरोपी को शाहपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

नाबालिग बालिकाओं को आर्थिक लाभ के लिए अलग-अलग व्यक्तियों को सौंपने एवं यौन शोषण के गंभीर मामले में मां सहित 03 आरोपी को शाहपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

घटना का संक्षिप्त विवरण* थाना शाहपुर पुलिस द्वारा नाबालिग बालिकाओं के साथ यौन शोषण एवं बलात्कार के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए उनकी मां सहित 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दिनांक 21/08/2026 को थाना शाहपुर में अपराध क्रमांक 516/2026 धारा 64(2)(एफ), 64(2)(जे), 64(2)(एम), 65(1), 3(5)बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 –धारा 9, 10, 11 POCSO Act – धारा 5(j)(ii), 5(l), 6 के साथ तहत पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान सामने आए तथ्यों के अनुसार दो नाबालिग बालिकाओं को उनकी मां निर्मलाबाई पति विनोद बरेला द्वारा आर्थिक लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से अलग-अलग व्यक्तियों के पास पत्नी के रूप में रहने हेतु सौंपे जाने तथा संबंधित आरोपियों द्वारा उनके साथ यौन शोषण एवं बलात्कार किए जाने के आरोप सामने आए हैं। विवेचना में सामने आए प्रमुख तथ्य प्रथम नाबालिग पीड़िता को दिसंबर 2024 से अलग-अलग समयावधि में *आरोपी गिरधर पिता भूरमल बरेला*, *शेर सिंह पिता कुटलिया बरेला* तथा बाद में *गोविंदा पिता पप्पू बरेला* के पास रखे जाने संबंधी तथ्य सामने आए हैं।विवेचना के दौरान आरोपी गोविंदा से संबंधित ₹1,00,000 के आर्थिक लेन-देन की बात सामने आई है।

दूसरी नाबालिग पीड़िता को आरोपी कमलेश पिता नानसिंह बरेला के पास रखे जाने संबंधी तथ्य प्राप्त हुए हैं। दोनों नाबालिग पीड़िताओं के साथ यौन शोषण एवं बलात्कार किए जाने के आरोपों की विवेचना की जा रही है। विवेचना में दोनों पीड़िताओं के गर्भवती पाए जाने संबंधी तथ्य भी सामने आए हैं। दोनों पीड़िताओं का आवश्यक मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

प्रकरण में डीएनए परीक्षण एवं अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों के संकलन की कार्रवाई जारी है।पीड़िताओं के कथन, मेडिकल रिपोर्ट, वैज्ञानिक साक्ष्य, आर्थिक लेन-देन तथा अन्य दस्तावेजी एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्यों को विवेचना में शामिल किया जा रहा है।

मां सहित 03 आरोपी गिरफ्तार प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना शाहपुर पुलिस द्वारा नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में दिनांक 23/08/2026 को पुलिस द्वारा निम्न 03 आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया—
1.निर्मलाबाई पति विनोद बरेला
2.गोविंदा पिता पप्पू बरेला
3.*्मलेश पिता नानसिंह बरेला
गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई की गई है।

शेष आरोपियों की तलाश जारी प्रकरण में नामजद शेष आरोपियों की तलाश लगातार जारी है। पुलिस द्वारा प्रत्येक आरोपी की भूमिका की पृथक-पृथक जांच की जा रही है। विवेचना के दौरान प्राप्त होने वाले साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।