नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष मा. हेमंत खंडेलवाल के प्रथम इंदौर आगमन पर तैयारी को लेकर भाजपा कार्यालय पर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष मा. हेमंत खंडेलवाल के प्रथम इंदौर आगमन पर तैयारी को लेकर भाजपा कार्यालय पर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

इंदौर ।भाजपा कार्यालय पर नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष मान. हेमंत खंडेलवाल के प्रथम इंदौर आगमन पर तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक को सम्बोधित करते हुए संभाग प्रभारी  राघवेंद्र गौतम ने कहा कि इंदौर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न महत्वपूर्ण बड़े आयोजन संपन्न किए हैं मान. प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल जी के प्रथम नगर आगमन पर भी इंदौर के कार्यकर्ताओं के द्वारा गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा क्योंकि इंदौर के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया कोई भी कार्यक्रम पूरे प्रदेश में उदाहरण बनता है।

नगर प्रभारी एवं नागदा के विधायक  तेजबहादुर चौहान ने कहा कि इंदौर के कार्यकर्ताओं द्वारा किए जाने वाले आयोजनों से पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार होता है भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसा संगठन है जिसमें साधारण से कार्यकर्ता को भी पार्टी के सर्वोच्च पद पर नियुक्त किया जाता है यह कार्यक्रम उसी का उत्सव होगा। 

नगर अध्यक्ष  सुमित मिश्रा ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि इंदौर के कार्यकर्ताओं की अपनी एक परंपरा रही है भाजपा के कार्यकर्ता अपनी ऊर्जा से भरपूर उपस्थित से जो भी कार्यक्रम करते हैं वह पूरे प्रदेश में उदाहरण बनता है मान. प्रदेश अध्यक्ष  हेमंत खंडेलवाल 7 जुलाई को इंदौर पधारेंगे सर्वप्रथम वे भगवान खजराना गणेश मंदिर में दर्शन करेंगे उसके पश्चात राऊ विधानसभा में स्थित बंदी छोड़ गुरुद्वारा में मात्था टेकेगे उसके पश्चात शुभकराज गार्डन में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसमें वे सम्मिलित होंगे श्री मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम में बूथ त्रिदेवों से लेकर शक्ति केंद्र की टोली, मंडल नगर एवं प्रदेश के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे सभी विधानसभाओं में कार्यक्रम के निमित्त 5 जुलाई को बैठके आयोजित की गई है और कार्यक्रम के नियमित वरिष्ठ भाजपा नेताओं को विधानसभा एवं मोर्चा प्रकोष्ठ का प्रभारी नियुक्त किया गया है जिसमें युवा मोर्चा के प्रभारी के रूप में  चंदूराव शिंदे को प्रभारी बनाया गया है वहीं महिला मोर्चा को लेकर श्रीमती पद्मा भोजे एवं श्रीमती ज्योति तोमर को प्रभारी बनाया गया है जिनकी पिछड़ा वर्ग मोर्चा को लेकर अशोक अधिकारी को प्रभारी नियुक्त किया गया है ,अनुसूचित जाति एवं जनजाती मोर्चे का प्रभारी  गोविंद पवार  को किसान मोर्चा का प्रभारी  नारायण पटेल को वहीं अल्पसंख्यक मोर्चे का प्रभारी  सर्वजीत गौड़ को बनाया गया है ।, पार्टी के सभी प्रकोष्ठ एवं विभाग के पदाधिकारीयों का प्रभारी  भारत पारख को बनाया गया है ।भाजपा कार्यालय पर होगी, सभी पूर्व पार्षद,पूर्व निगम मंडल,प्राधिकरण व पूर्व पदाधिकारीगणों का प्रभारी  सुदर्शन गुप्ता को बनाया गया है जिनकी बैठक शाम 5:00 बजे भाजपा कार्यालय पर रखी गई है वहीं विधानसभा क्रमांक 1 का प्रभारी  अशोक चौहान को बनाया गया है विधानसभा क्रमांक 1 की बैठक शाम 4:30 बजे हंसदास मठ में रखी गई है विधानसभा क्रमांक 2 का प्रभारी रोहित चौधरी को बनाया गया है जिनकी बैठक रात्रि 8:00 बजे कनकेश्वरी माता मंदिर पर रखी गई है वही विधानसभा 3 का प्रभारी श्री दिनेश वर्मा को बनाया गया है जिनकी बैठक शाम 6:30 बजे भाजपा कार्यालय पर रखी गई है विधानसभा क्रमांक 4 का प्रभारी श्री महेश कुकरेजा एवं श्री वीरेंद्र शेंडगे को बनाया गया है जिनकी बैठक रात्रि 7:30 बजे रखी गई है विधानसभा क्रमांक 5 का प्रभारी श्री रमेश भारद्वाज एवं श्री होलास सोनी को बनाया गया है जिनकी बैठक शाम 5:30 बजे भाजपा कार्यालय पर रखी गई है वहीं राऊ विधानसभा का प्रभारी  रामस्वरूप गहलोत को बनाया गया है जिसकी बैठक शाम 7:00 बजे लकी होटल में आयोजित की गई है।