वृदावन ग्राम योजना अन्तर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरुस्कार का आयोजन

वृदावन ग्राम योजना अन्तर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरुस्कार का आयोजन

वृदावन ग्राम योजना अन्तर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरुस्कार का आयोजन

 

जिला इन्दौर के 04 वृदांवन ग्रामों में 27 से 31 अक्टूबर तक गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना शुरू होगी। उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. दिनकर राव पाटील द्वारा बताया गया कि योजना का मुख्य उद्देश्य दुग्ध उत्पारन को बढ़ाना है, साथ ही उत्कृष्ठ दुग्ध उत्पादक गायों (उन्नत नस्ल) को चिन्हित कर पशुपालकों को प्रोत्साहित करना है। योजना अंतर्गत जिले के 04 वृन्दावन ग्रामों-रगंवासा, दुलोरा, शिवनी एवम् बनेडीया में आयोजित किया जा रहा है जिसमें पशुओं का पंजीयन किया जावेगा जिसमें नियमानुसार भारतीय उन्नत नस्ल की प्रतिदिन 6 लीटर या अधिक दूध देने वाली गायों के पशुपालक पात्र होगें।

पुरुस्कार राशि प्रत्येक वृदावन ग्रामों में प्रथम पुरुस्कार - राशि 1 लाख, द्वितीय पुरुस्कार - राशि 50 हजार और तृतीय पुरस्कार - राशि 25 हजार रुपए का विभाग द्वारा निर्धारित किया गया है।