आधुनिक किचन में साथ आई पारंपरिक आटा चक्की की पिसाई और स्वास्थ्य केंद्रित नवाचार

आधुनिक किचन में साथ आई पारंपरिक आटा चक्की की पिसाई और स्वास्थ्य केंद्रित नवाचार
हैवेल्स ने लॉन्च किया न्यूट्रीग्राइंड आटा मिल, आधुनिक किचन में साथ आई पारंपरिक आटा चक्की की पिसाई और स्वास्थ्य केंद्रित नवाचार
 
- खाने की खुशबू, पोषक तत्व और स्वाद को बरकरार रखते हुए आटे या मसालों को गर्म किए बिना, देता है ताज़ा उत्पाद
- आसान दैनिक कामकाज के लिए इसमें है पारंपरिक आटा चक्की की पिसाई और आधुनिक डिजाइन का मिश्रण, जिससे मिलती मनचाहा टेक्सचर चुनने की सुविधा
 
भारत। देश की अग्रणी एफएमईजी कंपनी हैवेल्स इंडिया लिमिटेड ने आज इंदौर में लोटस इलेक्ट्रानिक्स के फ्लैगशिप स्टोर पर हैवेल्स न्यूट्रिग्राइंड आटा मिल के लॉन्च की घोषणा की। स्वास्थ्य को लेकर सजग घरों के लिए विशेष रूप से बनाया गया न्यूट्री ग्राइंड आटा मिल, ग्राहकों को घर पर ही ताज़ा आटा और मसाले पीसने की सुविधा देता है, जिससे उन्हें सर्वश्रेष्ठ स्वाद और पोषण मिल सके और साथ ही खाना बनाने के एक-एक पहलू पर उनका पूरा नियंत्रण रहे।
 
इस न्यूट्री ग्राइंड आटा मिल के केंद्र में है पारंपरिक आटा चक्की की तकनीक, जिसमें बिना गर्म हुए आटा और मसाले पिसते हैं और उनके प्राकृतिक पोषक तत्व, खुशबू और टेक्सचर बरकरार रहता है। तेज गति से मशीन में होने वाली पिसाई के मुकाबले, इस प्रक्रिया में कोई गर्मी नहीं निकलती, आटे और मसालों की पौष्टिकता बढ़ती है और बेहतर स्वाद मिलता है। इस मशीन से ग्राहक सिर्फ आटा ही नहीं बल्कि मसालों को भी अपनी जरूरत के अनुसार पीस सकते है और अपनी पसंद के अनुरूप बारीक या मोटा कर सकते हैं।
 
इसमें लगी है 400 वाट की हाई टॉर्क मोटर, जिससे न्यूट्रीग्राइंड आटा मिल देता है एक-समान सुचारू प्रदर्शन। 1400 आरपीएम की स्लो-स्पीड, ड्राई ग्राइंडिंग से किसी भी पौष्टिक मूल्य में समझौता किए बिना बेहतरीन नतीजे मिलते हैं। उच्च गुणवत्ता के चक्की के पत्थरों से बना यह उत्पाद टिकाऊ भी है और रोजमर्रा की जरूरत के लिए बेहद सटीक और उपयुक्त भी। साथ ही ये आटा चक्की एक बहुत ही छोटे और कम जगह घेरने वाले डिज़ाइन वाली है, जो आधुनिक किचन की शोभा बढ़ाती है और बेहद कम वाइब्रेशन पैदा करती है, जिससे ग्राहकों को एक शांत और आसान अनुभव प्राप्त हो।
 
इस लॉन्च के अवसर पर बात करते हुए हैवेल्स इंडिया लिमिटेड के वाइस प्रेसिडेंट – बिजनेस, श्री वसीम शोरा ने बताया कि, “जैसे-जैसे खाने की गुणवत्ता और पोषण पर लोगों का ध्यान बढ़ रहा है, वैसे-वैसे लोग वापस पारंपरिक साधनों की ओर लौट रहे हैं, जो लोगों को अपने खानपान पर अधिक नियंत्रण और प्रामाणिकता प्रदान करते हैं। न्यूट्रीग्राइंड आटा मिल के साथ हम वापस ला रहे हैं पारंपरिक आटा चक्की का अनुभव - आधुनिक और सुगम आकार में, जिससे हर परिवार ताजे आटे और मसालों को उनके प्राकृतिक स्वाद, टेक्सचर और पोषण को बरकरार रखते हुए घर पर आसानी से बना सकें। बहुउपयोगिता, उच्च प्रदर्शन और सुगमता के लिए बनाया गया न्यूट्रीग्राइंड आटा मिल रोजमर्रा के खाना पकाने को और भी स्वस्थ और ग्राहकों की पसंद अनुसार बनाने का अवसर प्रदान करता है।”
 
लोटस स्टोर में हुआ यह लॉन्च, हैवेल्स के इंदौर और मध्यप्रदेश में बढ़ते दायरे का प्रमाण है, जहां स्वास्थ्य-आधारित, बहुउपयोगी किचन संसाधनों की मांग बढ़ती जा रही है।
उत्पाद की लिंक : https://sl1nk.com/3k3pewi