आयुक्त ने ‘स्कूल चले अभियान’ के तहत बाल विनय मंदिर विद्यालय में छात्र-छात्राओं से किया संवाद* 

आयुक्त ने ‘स्कूल चले अभियान’ के तहत बाल विनय मंदिर विद्यालय में छात्र-छात्राओं से किया संवाद* 

*स्कूल चले अभियान - भविष्य से भेंट कार्यक्रम* 

 *आयुक्त ने ‘स्कूल चले अभियान’ के तहत बाल विनय मंदिर विद्यालय में छात्र-छात्राओं से किया संवाद* 

 *भविष्य की तैयारी के दौरान शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का रखें ध्यान- आयुक्त* 

 *पढ़ाई के साथ-साथ विद्यार्थी अपनी पसंद के कार्यों में भी सहभागिता करें* 

इंदौर । शासन के निर्देशानुसार संचालित ‘ *स्कूल चले अभियान’ के अंतर्गत “भविष्य से भेंट” कार्यक्रम* के तहत आज आयुक्त  क्षितिज सिंघल द्वारा *शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, बाल विनय मंदिर, पार्क रोड में छात्र-छात्राओं से संवाद* किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती पूजा सक्सेना सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान आयुक्त  सिंघल ने विद्यालय में छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न विषयों पर तैयार किए गए प्रोजेक्ट्स एवं लैब का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यार्थियों से उनके प्रोजेक्ट्स के विषय में जानकारी प्राप्त की और उनके नवाचार एवं रचनात्मकता की सराहना की। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से एस्ट्रो फिजिक्स से जुड़े प्रोजेक्ट्स का उल्लेख करते हुए कहा कि *आज के विद्यार्थी अंतरिक्ष विज्ञान जैसे उन्नत विषयों पर कार्य कर रहे हैं,* जो देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए अग्रिम शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

आयुक्त  सिंघल ने विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए उनके भविष्य के लक्ष्यों, वर्तमान अध्ययन और रुचियों के बारे में चर्चा की। उन्होंने अपने शैक्षणिक अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे जिस भी क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं, उसके लिए समर्पण और निरंतर प्रयास आवश्यक है।

उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि *शैक्षणिक तैयारी के साथ-साथ शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान* रखना भी उतना ही आवश्यक है। स्वस्थ जीवनशैली अपनाने से परीक्षा की तैयारी बेहतर होती है और परीक्षा के दौरान आने वाले तनाव से भी प्रभावी ढंग से निपटा जा सकता है।

आयुक्त  सिंघल ने यह भी कहा कि *विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई के साथ-साथ अपनी रुचियों और शौकों को भी समय देना चाहिए।* उन्होंने कहा कि यदि कोई छात्र मन लगाकर पढ़ाई करता है, तो सफलता अवश्य प्राप्त होती है। इसलिए परीक्षा की तैयारी के साथ-साथ जीवन का आनंद लेना भी जरूरी है, जिससे संतुलन बना रहता है और बेहतर प्रदर्शन किया जा सकता है।