सॉलिटेयर ग्रुप के 35 युगलों ने अपनी मास्करेड थीम पार्टी में लिया ट्रैफिक नियमों के पालन का संकल्प
सॉलिटेयर ग्रुप के 35 युगलों ने अपनी मास्करेड थीम
पार्टी में लिया ट्रैफिक नियमों के पालन का संकल्प
इंदौर। शहर में जैन समाज के युवाओं की प्रतिष्ठित संस्था सॉलिटेयर ग्रुप द्वारा देवगुराडिया स्थित जैविक विलास रिसोर्ट पर मास्करेड थीम पर ग्रुप के 35 युगल सदस्यों ने रहस्य और रोमांच के साथ अनूठी और सुरुचिपूर्ण पार्टी का आयोजन किया।
ऋषभ-प्राची कोठारी के संयोजन में सभी युगलों ने अनेक रोचक स्पर्धाओं में उत्साह के साथ अपनी भागीदारी दर्ज कराई। अर्पित और स्वीटी जैन ने नृत्य एवं अन्य स्पर्धाओं में विजेता का ख़िताब हासिल किया। ग्रुप के अर्पित-शिल्पा पामेचा, अमन-पायल जैन ने बताया कि विभिन्न रोमांचक गेम्स के पश्चात मास्करेड डांस में नकाबपोश युगलों ने लाइव म्यूजिक की मधुर धुनों पर थिरकते हुए साउंड हीलिंग और पूल जुम्बा के साथ अल सुबह तक आनंद लिया। इस दौरान गौरव-रिया, पराग-अंकिता सुराना, सौरभ-रितु बरबेटा, निखिल-नयन बोथरा, वैभव-परिधि एवं मयंक-रिशिका सहित सभी सदस्यों ने धूमधाम के साथ इस दावत का लुफ्त लिया। सुबह की शुरुआत साउंड हीलिंग और पूल जुम्बा सत्र के साथ हुई। इस यादगार जश्न में सभी युगल सदस्यों का उत्साह और जोश देखने लायक बना रहा। पार्टी का समापन यातायात नियमों का पालन करने और दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चार चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने के संकल्प के साथ हुआ।



