39वीं इंटर फ्रंटियर एक्काटिक प्रतियोगिता एवं 49वीं इंटर फ्रंटियर क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता-2026 का उद्घाटन 

39वीं इंटर फ्रंटियर एक्काटिक प्रतियोगिता एवं 49वीं इंटर फ्रंटियर क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता-2026 का उद्घाटन 

39वीं इंटर फ्रंटियर एक्काटिक प्रतियोगिता एवं 49वीं इंटर फ्रंटियर क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता-2026 का उद्घाटन 

इंदौर । 39वीं सीमा सुरक्षा बल इंटर फ्रंटियर एक्काटिक प्रतियोगिता – 2026 एवं 49वीं इंटर फ्रंटियर क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता-2026 दिनांक 8 से 11 जुलाई 2026 तक आयोजित की जा रही है।, जिसकी मेजबानी सेंट्रल स्कूल ऑफ वेपन्स एंड टैक्टिक्स (सीएसडब्ल्यूटी), सीमा सुरक्षा बल द्वारा किया जा रहा है।  तेजिंदर पाल सिंह, महानिरीक्षक, सीएसडब्लूटी, बीएसएफ मुख्य अतिथि द्वारा उक्त प्रतियोगिताओं का उद्घाटन किया गया।

सीमा सुरक्षा बल की 39वीं सीमा सुरक्षा बल इंटर फ्रंटियर एक्वाटिक प्रतियोगिता - 2026 के दौरान सीसुबल के विभिन्न सीमांतों के 300 तैराक उत्कृष्टता के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहें। 

 सीएसडब्ल्यूटी परिसर में आयोजित की जायेगी एवं 49वीं इंटर फ्रंटियर क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता-2026 रेवती रेंज, सीमा सुरक्षा बल इंदौर के एरिया में आयोजित की जायेगी।

 प्रतियोगिताओं के माध्यम से, नई प्रतिभाओं की खोज करने और ऐसे खिलाड़ियों का चयन करने का प्रयास किया जाता है जो भविष्य में विभिन्न राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों में बल एवं देश का प्रतिनिधित्व कर सकें।

सीएसडब्ल्यूटी सीमा सुरक्षा बल, इंदौर परिसर में दोनों प्रतियोगिताओं का  किया गया। समारोह के दौरान सीमांत टीमों ने सीमा सुरक्षा बल ब्रास बैंड के धुन पर स्मार्ट मार्च पास्ट किया।  समारोह के दौरान 600 से अधिक कार्मिक एवं उनके परिजन साक्षी बनें।

अपने उद्घाटन भाषण में मुख्य अतिथि ने कहा कि सीमा सुरक्षा बल अपनी स्थापना के बाद से, खेल क्षेत्र में अपने शानदार रिकॉर्ड के कारण देश के खेल पटल पर हमेशा से सुर्खियों में रहा है। बल के कई दिग्गज खेल कर्मियों ने विभिन्न खेलों में हमारे देश का प्रतिनिधित्व कर हमें गौरवान्वित किया है। बल में खेल की प्रचलित संस्कृति न केवल खिलाड़ियों में बल्कि बल के प्रत्येक कार्मिक में सकारात्मक भावना को बढ़ाती है। और प्रेरित करती है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों और आयोजन समिति को भी आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।