शिव शक्ति योग केंद्र स्कीम द्वारा विद्यार्थियों को वितरण
शिव शक्ति योग केंद्र द्वारा विद्यार्थियों को वितरण
इंदौर। शिक्षा सामग्री वितरण सरस्वती विद्या मंदिर खातीवाला टैंक में शिव शक्ति योग केंद्र स्कीम 103 द्वारा विद्यार्थियों को कॉपी लंच बॉक्स बैग वितरण किए गए। नर्सरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों को यह सामग्री सुरेश गुप्ता एवं हिना नीमा पार्टी संयोजक विद्या भारती के मुख्य अतिथि में एवं संस्था अध्यक्ष बंसी पटेल की अध्यक्षता में वितरण की गई संस्था की जानकारी एवं स्वागत भाषण महासचिव श्रीमती लीना जी द्वारा दिया गया। कार्यक्रम का संचालन दिनेश जिंदल ने किया। इस अवसर पर संस्था की ओर से पधारे हुए अतिथि रमेश शर्मा प्रेम गुप्ता मनोज जायसवाल श्रीमती मोनिका खत्री दीपा खत्री अर्चना तिवारी श्रुति हडिया श्रीमान श्रीमती प्रतिभा खर रजनी किरण जी आदि सदस्य गन उपस्थित रहे। सुरेश ने विद्यार्थियों को मेहनत लगन परिश्रम से पढ़ाई करने एवं उच्च स्थान प्राप्त करने का संदेश दिया । श्रीमती हीना ने मन बच्चों को योग स्वच्छता एवं एकाग्रता पर जोर दिया । दीपा खत्री द्वारा बच्चों को योग कराया गया। अंत में आभार प्राचार्य नितेश गैंग द्वारा व्यक्त किया गया विद्यालय की ओर से सभी अतिथियों का विद्यालय परिवार द्वारा स्वागत किया गया।


