अभिभावक-शिक्षक संघ (PTA) के चुनाव एवं बैठक का सफल आयोजन
अभिभावक-शिक्षक संघ (PTA) के चुनाव एवं बैठक का सफल आयोजन
इंदौर। सिका सि. सेकेंडरी स्कूल न.2 में शिक्षक अभिभावक संघ के चुनाव एवं बैठक का सफल आयोजन हुआ l दीप प्रज्जवलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई l इस अवसर पर शिक्षक -अभिभावक संघ के पूर्व अध्यक्ष श्रीमान पवन लाठी,पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा मोहपात्रा,प्राचार्या डॉ. जया चक्रवर्ती, उपप्राचार्या प्राची गर्ग,प्रधानाध्यापिका एस. कलावती , उपप्रधानाध्यापिका बाल वाटिका श्रीमती आरती मिश्रा उपस्थित रहीं l
सत्र 2026-27 के लिए शिक्षक अभिभावक संघ के अध्यक्ष श्रीमान धर्मेश पंवार एवं उपाध्यक्षा श्रीमती सुरभि माहेश्वरी चुनी गई l अभिभावक प्रतिनिधियों का चयन लोकतांत्रिक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण से किया गया। चुनाव प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई, जिसमें अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता रही। चयनित अध्यक्ष का स्वागत प्राचार्या जया चक्रवर्ती द्वारा एवं उपाध्यक्षा महोदया का स्वागत एस.कलावती महोदया ने पुष्प गुच्छ द्वारा किया l अभिभावक प्रतिनिधियों को शिक्षक प्रतिनिधियों द्वारा पुष्प प्रदान कर बधाई दी गईl तथा विद्यालय एवं अभिभावकों के बीच समन्वय को और अधिक सुदृढ़ बनाने का संकल्प लिया।
चुनाव के उपरांत आयोजित बैठक में विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन, उपस्थिति, पाठ सहगामी गतिविधियों तथा समग्र विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। अभिभावकों ने विद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए अपने महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए। अभिभावक श्रीमान आशीष वकते ने छात्राओं को आत्मसुरक्षा के लिए प्रशिक्षण देने के लिए संकल्प लिया l विद्यालय प्रबंधन ने सभी सुझावों का स्वागत करते हुए उन्हें भविष्य की कार्ययोजना में सम्मिलित करने का आश्वासन दिया।
विद्यालय की प्राचार्या डॉ. जया चक्रवर्ती ने अपने संबोधन में कहा कि अभिभावक-शिक्षक संघ विद्यालय और घर के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु का कार्य करता है। उन्होंने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु अभिभावकों एवं शिक्षकों के निरंतर सहयोग पर बल दियाl उपप्राचार्या श्रीमती प्राची गर्ग द्वारा नियमावली से अवगत कराया गया, कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका कल्पना द्विवेदी ने किया l बैठक एवं चुनाव शांतिपूर्ण, सफल एवं सार्थक वातावरण में संपन्न हुए। सभी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य एवं विद्यालय की प्रगति के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। रूचि श्रीवास्तव महोदया ने अभार माना


