महिला इलेक्ट्रीशियन द्वारा निर्मित आकर्षिक विद्युत लाईटिंग की प्रदर्शनी

महिला इलेक्ट्रीशियन द्वारा निर्मित आकर्षिक विद्युत लाईटिंग की प्रदर्शनी

*महिला इलेक्ट्रीशियन द्वारा निर्मित आकर्षिक विद्युत लाईटिंग की प्रदर्शनी*

इंदौर। इंदौर में समान सोसायटी द्वारा महिलाओं को तकनीकी रोजगार से जोड़ने की पहल के अंतर्गत महिला इलेक्ट्रीशियन द्वारा दीपावली पर घरों को रोशन करने के लिए कई आकर्षक लाईटिंग बनाई गई है। इन्हीं लाईटिंग्स की प्रदर्शनी दिनांक 1 नवंबर 2026 को मुसाखेड़ी के मयूरनगर स्थिति प्रशिक्षण केन्द्र में आयोजित की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि देश में पहली बार इंदौर में महिला इलेक्ट्रीशियन वर्कशाप स्थापित की गई है, जहां महिलाएं हाउस वायरिंग, घरेलू उपकरणों के रिपेयर एवं फिटिंग के कार्य करके बेहतर तथा सम्मानजनक आजीविका संचालित कर रही है। साथ वे जेण्डर आधार पर रोजगार के बंटवारे की प्रथा को चुनौति देते हुए यह साबित कर रही है कि महिलाएं किसी भी तकनीकी रोजगार में सक्षम है।
इसी कड़ी में दीपावली के अवसर पर महिला इलेक्ट्रीशियन में कई आकर्षक झूमर, झिलमिलाते तोरण और लाईटिंग्स तैयार की है। आने वाले समय दीपावली से पूर्व शहर के मालवा मील, बाणगंगा एवं हवा बंगला क्षेत्र में इनके स्टाल भी लगाए जाएंगे, जहां शहरवासी इन्हें क्रय कर सकें।
1 नवंबर को आयोजित प्रदर्शनी में यह सभी विद्युत लाईटिंग प्रदर्शित की जाएगी। इसके साथ ही महिला मैकेनिकों द्वारा तैयार बैटरी चलित यंत्रिका ई—साईकिल भी यहां प्रदर्शित की जाएगी। प्रदर्शनी का समय दोपहर 2 बजे से रात्रि 9 बजे तक रहेगा।