फेफड़ों के स्वास्थ्य, जीवनशैली और स्वस्थ जीवन के विभिन्न पहलुओं पर विशेषज्ञ करेंगे सार्थक संवाद
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
डॉ. बोर्नाली दत्ता की पुस्तक “ब्रीथ : ए लेसन इन लंग्स एंड लाइफ” का इंदौर में होगा विमोचन
फेफड़ों के स्वास्थ्य, जीवनशैली और स्वस्थ जीवन के विभिन्न पहलुओं पर विशेषज्ञ करेंगे सार्थक संवाद
इंदौर। चिकित्सा विज्ञान एवं स्वास्थ्य जागरूकता पर केंद्रित मेदांता – द मेडिसिटी, गुरुग्राम के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग की निदेशक एवं प्रख्यात चिकित्सक डॉ. बोर्नाली दत्ता की पुस्तक “ब्रीथ : ए लेसन इन लंग्स एंड लाइफ” का विमोचन एवं परिचर्चा का आयोजन रविवार, 1 नवंबर 2026 को प्रातः 9:30 बजे सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ऑडिटोरियम, इंदौर में किया जाएगा।
प्रतिष्ठित प्रकाशन संस्थान ब्लूम्सबरी द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक की प्रस्तावना सुप्रसिद्ध हृदय शल्य चिकित्सक डॉ. नरेश त्रेहन ने लिखी है। यह पुस्तक फेफड़ों के स्वास्थ्य, श्वसन संबंधी जागरूकता तथा मानव जीवन के बीच गहरे संबंध को सरल, संवेदनशील एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण से प्रस्तुत करती है। पुस्तक का उद्देश्य पाठकों को श्वसन स्वास्थ्य के महत्व से परिचित कराने के साथ-साथ स्वस्थ एवं संतुलित जीवन के प्रति जागरूक करना है।
इस विशेष आयोजन के सूत्रधार मेदांता हॉस्पिटल, इंदौर के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. भरत रावत एवं रेस्पिरेटरी मेडिसिन के कंसल्टेंट डॉ. तनय जोशी होंगे। उनके मार्गदर्शन में पुस्तक के विभिन्न पहलुओं, श्वसन स्वास्थ्य की चुनौतियों तथा चिकित्सा विज्ञान और जीवन के पारस्परिक संबंधों पर सार्थक संवाद होगा।
कार्यक्रम में प्रवीण खारीवाल, अध्यक्ष, स्टेट प्रेस क्लब, मध्य प्रदेश, डॉ. सलिल भार्गव, विभागाध्यक्ष, पल्मोनरी मेडिसिन, अमलतास यूनिवर्सिटी, डॉ. डॉली जोसेफ, प्रोफेसर, इंटरनल मेडिसिन, SAIMS, डॉ. रमन शर्मा, कंसल्टेंट साइकियाट्रिस्ट, मेदांता हॉस्पिटल, डॉ. अश्विन सोंगरा, निदेशक, आदियोगी हॉस्पिटल, हर्षवीर जैन, पूर्व छात्र, आईआईटी मुंबई एवं आईआईएम कोलकाता विशिष्ट अतिथि के रूप उपस्थित रहेंगे।
यह आयोजन केवल एक पुस्तक विमोचन तक सीमित न रहकर चिकित्सा विशेषज्ञों, साहित्यप्रेमियों एवं समाज के प्रबुद्ध वर्ग के बीच स्वास्थ्य, जागरूकता और जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर होगा।
छात्र, अभिभावक और शिक्षक - परीक्षा दे हंसते-हंसते -
मुकुल कानिटकर - चिंतक, विचारक, प्रेरक