श्री वैष्णव कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स, राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) एवं रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में कारगिल विजय दिवस श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया
इंदौर। श्री वैष्णव कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स, इंदौर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) एवं रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में कारगिल विजय दिवस श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया।* कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके अद्वितीय साहस, शौर्य एवं राष्ट्रभक्ति का स्मरण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कारगिल युद्ध पर आधारित एक *प्रेरणादायी लघु फिल्म* का प्रदर्शन भी किया गया। फिल्म के माध्यम से विद्यार्थियों ने कारगिल के रणबांकुरों के अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति को निकटता से अनुभव किया, जिससे वातावरण भावनात्मक एवं राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत हो गया।
इस अवसर *पर प्रो. विभोर ऐरन ने* कारगिल युद्ध की पृष्ठभूमि, भारतीय *सेना के अद्वितीय पराक्रम तथा 527 वीर सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान पर* प्रकाश डालते हुए कहा कि कारगिल विजय भारतीय सेना के साहस, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम का स्वर्णिम अध्याय है। उन्होंने विद्यार्थियों से *राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया।*
महाविद्यालय के प्राचार्य *डॉ. परितोष अवस्थी* ने अपने उद्बोधन में कहा कि-" *कारगिल के वीर सैनिकों का बलिदान केवल इतिहास का एक अध्याय नहीं, बल्कि प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणा का अमिट स्रोत है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के प्रति समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन जैसे मूल्यों को अपने जीवन में अपनाना ही शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है* ।"
कार्यक्रम का प्रभावी संचालन डॉ. गायत्री पलौड़ ने किया तथा डॉ. विकास बक्षी ने आभार व्यक्त किया।
यह आयोजन *एन.एस.एस.* एवं *रेड* *रिबन क्लब* के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। *कार्यक्रम के संयोजक डॉ. जी. एस. भाटिया, डॉ. ललित चौहान एवं डॉ. प्रणव श्रोत्रिय रहे।*
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर नवप्रारंभ हुए शैक्षणिक सत्र के लिए महाविद्यालय के प्रबंधन वर्ग ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम का समापन *राष्ट्रगान* के साथ हुआ