अग्रवाल समाज की अग्रणी संस्था श्री अग्रसेन क्लब द्वारा राखी एग्जीबिशन का आयोजन
अग्रवाल समाज की अग्रणी संस्था श्री अग्रसेन क्लब द्वारा राखी एग्जीबिशन का आयोजन
इंदौर। वैश्य समाज की महिलाओं को रोजगार देने के उद्देश्य से अग्रवाल समाज की अग्रणी संस्था श्री अग्रसेन क्लब द्वारा राखी एग्जीबिशन का आयोजन 8/ 9 अगस्त शनिवार व रविवार को कच्छ पाटीदार भवन नौलखा काम्प्लेक्स के सामने सपना संगीता रोड में किया जा रहा है श्री अग्रसेन क्लब की संस्थापिका राधा देवी मित्तल, पुष्पा ऐरन, कमल किशोर गर्ग, ऊषा राजेश बंसल के मार्गदर्शन में 80 से ज्यादा विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए जा रहे हैं जैसे ज्वेलरी, ड्रेस मटेरियल, सूट, होम डेकोरेशन, फुटवियर, आर्टिकल्स, गोल्ड व सिल्वर ज्वेलरी, राखी, बेड शीट्स, होम डेकोरेटर आदि विभिन्न प्रकार के स्टॉल होंगे
8 अगस्त शनिवार को शाम 7:00 बजे बच्चों का रैंप शो होगा जिसमें 50 से ज्यादा बच्चे भाग लेंगे
9 अगस्त रविवार को दोपहर 4:00 बजे सेल्फ ब्यूटी कोर्स सिखाया जाएगा व रात्रि 8:00 बजे अग्रवाल समाज की अग्रणी संस्थाओं का सम्मान होगा
8/9 अगस्त को कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर पुष्यमित्र जी भार्गव, सांसद शंकर जी लालवानी, वह पूर्व महापौर विधायक,मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़
अग्रवाल समाज के वरिष्ठ समाजसेवी विनोद अग्रवाल अग्रवाल ग्रुप, निखिल शीतलजी अग्रवाल निखिल इंटरनेशनल, प्रेमचंद गोयल, महेंद्र पीडी अग्रवाल, विष्णु बिंदल, टीकमचंद गर्ग, राजेश उषा बंसल पंप, जगदीश गोयल बाबा , महेश मित्तल, दिनेश बंसल पंप, बालकृष्ण छाबड़िया बबलू भैया, द्वारा कार्यक्रम का किया जाएगा
श्री अग्रसेन क्लब द्वारा बुधवार को राखी एग्जीबिशन का प्रथम निमंत्रण भगवान श्री गणेश जी लक्ष्मी जी पर अग्रेशन महाराज जी को निमंत्रण दिया गया
राखी एग्जीबिशन के फोल्डर का विमोचन प्रयोग शिरालीज गर्ग, राजेंद्र राजकिरणजी गोयल समाधान, शैलेष प्रीति गर्ग, मनीष किरण खजांची, विनोद मीना अग्रवाल, दुर्गेश निशा अग्रवाल, शुभम प्रियंकाजी अग्रवाल अरविंद जी बागड़ी, संजय बाकंडा, मुकेश बृजवासी, नीरज सपना मित्तल, राहुल प्रियंका गोयल बंटी, राहुल राधेश्याम अग्रवाल चूरी वालों ने किया


