रक्तांचल 3' के सितारे, छात्रों से साझा किए अभिनय के अनुभव
*'रक्तांचल 3' के सितारे, छात्रों से साझा किए अभिनय के अनुभव*
*इंदौर।* केवल श्री ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में बहुचर्चित वेब सीरीज 'रक्तांचल 3' के प्रमोशन के तहत विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वेब सीरीज के मुख्य कलाकार क्रांति प्रकाश झा, निकेतन धीर और निर्देशक ऋतम श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों से मुलाकात कर अभिनय, फिल्म निर्माण और मनोरंजन जगत से जुड़े अपने अनुभव साझा किए।
कलाकारों ने छात्रों के साथ खुलकर बातचीत की और उनके सवालों के जवाब दिए। उन्होंने अपने अभिनय सफर की चुनौतियों और वेब सीरीज के निर्माण से जुड़े रोचक किस्से भी साझा किए। इस दौरान उन्होंने 18 वर्ष से अधिक आयु के दर्शकों से 'रक्तांचल 3' देखने की अपील भी की।
कार्यक्रम में संस्था संचालक श्रीमती प्रियंका गोस्वामी ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। डॉ. मुकेश गोस्वामी ने अतिथियों का अभिनंदन करते हुए केवल श्री ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन की शैक्षणिक उपलब्धियों, विभिन्न पाठ्यक्रमों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी।
इस अवसर पर संस्था के सभी प्राचार्य, संकाय सदस्य और स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भूपेंद्र राजपूत, अभिषेक जैन, सुकांत सराफ सहित संस्था के पदाधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में कलाकारों ने विद्यार्थियों के साथ समूह छायाचित्र खिंचवाए और संस्था द्वारा किए गए स्वागत एवं आतिथ्य की सराहना की।


