मालवा उत्सव 2026 *भूमि पूजन 1 मई को*
मालवा उत्सव 2026 *भूमि पूजन 1 मई को*
इंदौर देश एवं प्रदेश मैं अपनी पहचान बन चुका मालवा का प्रसिद्ध मालवा उत्सव इस वर्ष 6 मई से 12 मई 2026 तक दशहरा मैदान अन्नपूर्णा रोड पर आयोजित होने जा रहा है ।
लोक संस्कृति मंच के संयोजक एवं लोकप्रिय सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि मालवा उत्सव हेतु भूमि पूजन का कार्यक्रम 1मई को प्रातः 9ः30 बजे रखा गया।भूमि पूजन मे पवित्र मिट्टी का पूजन करके उत्सव की सफलता हेतु कामना की जाएगी एवं गणेश जी का पूजन कर उनका आह्वान किया जावेगा। पूजन में विशेष रूप से इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी उपस्थित होंगे क्षेत्रीय विधायक एवं पार्षद भी मौजूद रहेंगे । इस अवसर पर इंदौर के गणमान्य नागरिक एवं लोक संस्कृति मंच के कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे
लोक संस्कृति मंच के दीपक लवंगड़े, विशाल गिद्वानी एवं संकल्प वर्मा ने बताया कि भूमि पूजन के साथ ही मालवा उत्सव की तैयारी युद्ध स्तर पर चालू होगी और शिल्पकारों के लिए विभिन्न स्थानों की संरचना का निर्माण तेजी से होगा ।
सतीश शर्मा एवं पवन शर्मा ने बताया कि इस वर्ष जम्मू कश्मीर गोवा, उत्तराखंड, पंजाब,कर्नाटक , महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना के लोक कलाकार मालवा उत्सव में विशेष रूप से भाग लेने के लिए आ रहे हैं।


