भारतीय पत्रकारिता महोत्सव के दूसरे सत्र में शामिल हुए विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र तोमर

भारतीय पत्रकारिता महोत्सव के दूसरे सत्र में शामिल हुए विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र तोमर

भारतीय पत्रकारिता महोत्सव के दूसरे सत्र में शामिल हुए विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र तोमर

इंदौर। भारतीय पत्रकारिता महोत्सव के दूसरे सत्र में मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। क्षेत्रीय और भाषाई पत्रकारिता की भूमिका को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि स्थानीय भाषाएं जनमानस की वास्तविक आवाज़ और सामाजिक मुद्दों को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का सबसे सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि तकनीकी साधनों के विस्तार के बीच पत्रकारिता के मौलिक मूल्यों, शुचिता और समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच बनाने के दायित्व से नहीं भटकना चाहिए।

उन्होंने आधुनिक दौर में विशेषकर डिजिटल व सोशल मीडिया के प्रभाव में पत्रकारिता के समक्ष विश्वसनीयता बनाए रखने की चुनौती पर चर्चा की तथा निष्पक्ष व तथ्यपरक रिपोर्टिंग पर जोर दिया। श्री तोमर ने देश भर से आए विभिन्न प्रेस क्लबों के अध्यक्षों एवं वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित करते हुए लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में उनकी भूमिका की सराहना की।