रोलआउट डिजिटल उत्कृष्टता और राष्ट्र निर्माण की दिशा में डाक विभाग की ओर से एक बडा कदम
इंदौर। डिजिटल क्रांति के इस युग में भारतीय डाक विभाग भी अपने ग्राहकों तक उत्कृष्ट सेवाऐं त्वरित एवं बिना व्यवधान के पहॅुचाने हेतु डिजिटल परिवर्तन के अन्तर्गत नवीन साॅफ्टवेयर आईटी 2.0 एप्लीकेशन लागू करने जा रहा हैं जिसका रोलआउट इन्दौर शहर के विभिन्न डाकघरों में दिनांक 07.07.2025 दिन सोमवार को होने जा रहा हैं । इस नवीन साॅफ्टवेयर का रोलआउट डिजिटल उत्कृष्टता और राष्ट्र निर्माण की दिशा में डाक विभाग की ओर से एक बडा कदम हैं ।
रोलआउट दिनांक 07.07.2025 (सोमवार) को इन्दौर शहर अन्तर्गत विभिन्न डाकघरों में लागू किया जावेगा, जिस कारण से सोमवार को इन्दौर नगर मुख्य डाकघर और इससे सम्बद्ध विभिन्न डाकघरों में ग्राहकों को सामान्य जानकारी देने के अतिरिक्त अन्य कोई भी कार्य नहीं किया जावेगा । इस साफ्टवेयर के सफलतापूर्वक रोलआउट हेतु किसी प्रकार का लेन देन नहीं किया जाना आवश्यक हैं जिसमें विभाग द्वारा यह भी सुनिश्चित किया जावेगा कि उक्त साफ्टवेयर सुचारू रूप से निर्बाध तौर पर कार्य करें । उक्त जानकारी प्रवर अधीक्षक डाकघर, इन्दौर नगर संभाग द्वारा दी गयी तथा साथ ही उनके द्वारा डाक विभाग के ग्राहको से इस अल्प व्यवधान हेतु खेद व्यक्त किया हैं तथा सहयोग बनाये रखने हेतु अनुरोध किया हैं ।
कार्यालयों में दिनांक 07.07.2025 को लेन-देन नहीं किया जायेगा उनकी सूची जानकारी हेतु संलग्न है। अन्य सभी कार्यालयों में पूर्वानुसार कार्य संचालित रहेगा।
दिनांक 07.07.2025 को लेन-देन का कार्य न करने वाले डाकघरों की सूची -1. इंदौर परदेशीपुरा एस,2. वल्लभनगर एसओ,3.इंदौर कोर्ट एसओ,4. इंदौर सियागंज एसओ,5. इंदौर डीडीयू नगर एसओ
6. सांवेर लिंक रोड इंदौर एस ओ,7. विजय नगर एस ओ
8. इंदौर आरएसएस नगर एस ओ,9. नन्दा नगर एसओ
10.इंडस्ट्रियल इस्टेट एसओ,11.इंदौर निपानिया एसओ,12. इंदौर एयरपोर्ट एसओ,13. इंदौर सीटी-2 एसओ,14. इंदौर क्लॉथ मार्केट एसओ,15 बिजासन रोड एसओ,16. आर्मी हेड क्वाटर एसओ,17. इंदौर नगर एचओ,18.गुरूनानक चौक एसओ
19.इंदौर कलेक्टरेट एसओ,20.इंदौर रामबाग एसओ
21.लोकमान्य नगर इंदौर एसओ,22.सुदामा नगर एसओ ,23.इंदौर कुम्हारखाडी एसओ



