सारे तीर्थ एक बार, कांवड़ यात्रा बार बार आस्था, विश्वास, सेवा और सनातन संस्कृति का दिव्य महापर्व

सारे तीर्थ एक बार, कांवड़ यात्रा बार बार आस्था, विश्वास, सेवा और सनातन संस्कृति का दिव्य महापर्व

सारे तीर्थ एक बार, कांवड़ यात्रा बार बार आस्था, विश्वास, सेवा और सनातन संस्कृति का दिव्य महापर्व

 भव्य बाणेश्वरी कांवड़ यात्रा–2026 (24वाँ वर्ष) 

भव्य बाणेश्वरी कांवड़ यात्रा इस वर्ष दिनांक 3 अगस्त 2026 (सोमवार) से प्रारंभ

इंदौर। बाबा श्री महाकालेश्वर के दिव्य आशीर्वाद से विगत 24 वर्षों से निरंतर निकल रही भव्य बाणेश्वरी कांवड़ यात्रा इस वर्ष दिनांक 3 अगस्त 2026 (सोमवार) से प्रारंभ होने जा रही है।

हाल ही में भोपाल प्रवास के दौरान प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी से आत्मीय स्नेहभेंट कर उन्हें भव्य बाणेश्वरी कांवड़ यात्रा–2026 का आमंत्रण पत्र भेंट किया तथा यात्रा में ससम्मान सहभागिता हेतु आग्रह किया। इस अवसर पर उनका स्नेह, मार्गदर्शन एवं शुभकामनाएँ प्राप्त हुईं, जो हम सभी शिवभक्तों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

यह यात्रा केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि श्रद्धा, सेवा, अनुशासन, एकता और शिवभक्ति का विराट उत्सव है, जो वर्षों से समाज को धर्म, संस्कृति और राष्ट्रभावना के सूत्र में जोड़ता आ रहा है।

आप सभी शिवभक्तों एवं धर्मप्रेमियों से सादर आग्रह है कि अपने परिवार एवं मित्रों सहित इस पुण्य यात्रा में सहभागी बनें और भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करें।आइए, शिवभक्ति के इस महाअभियान का हिस्सा बनें और सनातन की इस गौरवशाली परंपरा को और अधिक भव्य बनाएँ।

आयोजक : गोलू शुक्ला(सनातनी विधायक)**इस अवसर पर विनोद खण्डेलवाल,राम पंवार,सुमित हार्डिया,आवेश राठौर उपस्थित रहे*