ब्राह्मण सेवा संगठन द्वारा समूह एवं युगल गरबा में हर कोई झूम उठा-हुई मां की सामूहिक आरती
ब्राह्मण सेवा संगठन द्वारा समूह एवं युगल गरबा
में हर कोई झूम उठा-हुई मां की सामूहिक आरती
इंदौर। ब्राह्मण सेवा संगठन के प्रेम सेतु युगल बंधन प्रकल्प एवं अन्य सभी प्रकल्पों के सहयोग से बरसाना गार्डन पर एक दिवसीय रंगारंग गरबा महोत्सव का दिव्य आयोजन सौल्लास संपन्न हुआ।
संगठन के अध्यक्ष पं. सत्येन्द्र शर्मा एवं मीडिया पं. नीलाभ सुगंधी ने बताया कि पं. सुनील शर्मा म्युजिकल समूह के सदस्यों ने अपनी संगीतमय प्रस्तुतियों से भजनों एवं गरबों का ऐसा समां बांधा कि हर कोई झूम उठा। इस अवसर पर समूह गरबा और युगल गरबा के भी आयोजनों से मां जगदम्बा की सामूहिक आराधना भी की गई। कार्यक्रम में संगठन के संरक्षक पं. अनुपम तिवारी, पं. यश शुक्ला, पं. विकास अवस्था, पं. अनूप शुक्ला, पं. चंद्रमोहन दुबे, पं. संजय मिश्रा, पं. राजेन्द्र शर्मा, पं. राजेश हरदेनिया, के आतिथ्य में श्रेष्ठ गरबा करने वाले प्रतिभागियों का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन भी किया गया। मुख्य अतिथि पं. अनुपम तिवारी ने इस अवसर पर 19 फरवरी को संगठन की ओर से 21 जोड़ों को सामूहिक विवाह का संकल्प भी व्यक्त किया। कार्यक्रम का संयोजन प्रेम सेतु युगल बंधन के अध्यक्ष पं. सावन-पूजा मिश्रा, पं. अंकित-मोना शर्मा, पं. राहुल-निधि शर्मा, पं. महेन्द्र-बबीता शर्मा ने किया। अंत में पं. नगेन्द्र –टीना जोशी ने आभार माना।


