जनता की आवाज़ दबाने से संघर्ष नहीं रुकेगा, अन्याय के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी - सोनिला मिमरोट, नेता प्रतिपक्ष

जनता की आवाज़ दबाने से संघर्ष नहीं रुकेगा, अन्याय के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी - सोनिला मिमरोट, नेता प्रतिपक्ष

जेल से रिहा होते ही नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट भाटिया ने कहा –

 जनता की आवाज़ दबाने से संघर्ष नहीं रुकेगा, अन्याय के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी - सोनिला मिमरोट, नेता प्रतिपक्ष

इंदौर। नगर निगम नेता प्रतिपक्ष श्रीमती सोनिला मिमरोट भाटिया ने जेल से रिहा होने के बाद कहा कि जनता की आवाज़ उठाना और अन्याय के खिलाफ संघर्ष करना उनका कर्तव्य है। जनहित के मुद्दों पर आवाज़ बुलंद करने के कारण उन्हें जेल भेजकर उनकी आवाज़ दबाने की कोशिश की गई, लेकिन इस कार्रवाई से उनका हौसला कमजोर होने के बजाय जनता के प्रति उनका संकल्प और अधिक मजबूत हुआ है।

नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट भाटिया ने कहा कि लोकतंत्र में जनप्रतिनिधियों का दायित्व जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाना और अन्याय के विरुद्ध आवाज़ बुलंद करना है। यदि जनता के अधिकारों और हितों की बात करना अपराध समझा जाता है, तो वे जनहित की लड़ाई लड़ने से कभी पीछे नहीं हटेंगी। जेल की कार्रवाई उनके संघर्ष को रोक नहीं सकती। जनता के अधिकारों, सम्मान और न्याय के लिए उनकी आवाज़ पहले की तरह बुलंद होती रहेगी।

श्रीमती भाटिया ने इस कठिन समय में उनके साथ मजबूती से खड़े रहने, सहयोग और समर्थन प्रदान करने वाले शहर काँग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे  शर्मा , देवेंद्र सिंह यादव , राजू भदौरिया , सत्यनारायण सलवारिया ,  बादशाह मिमरोट, सहित समस्त कांग्रेसजनों, समर्थकों एवं शुभचिंतकों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

 श्रीमती भाटिया ने कहा कि इस कठिन समय में मिले साथ, समर्थन और विश्वास ने उन्हें और मजबूती प्रदान की है। वे सभी सहयोगियों के प्रति कृतज्ञ हैं और जनता के हितों की रक्षा के लिए अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाती रहेंगी।

अंत में उन्होंने स्पष्ट कहा कि संघर्ष जारी रहेगा, जनता की आवाज़ बुलंद होती रहेगी और जनहित के मुद्दों पर किसी भी दबाव के आगे झुका नहीं जाएगा।