केसर-चंदन और सुगंधित औषधीय की खुशबू से महकी 'वीर बगीची'

केसर-चंदन और सुगंधित औषधीय की खुशबू से महकी 'वीर बगीची'

केसर-चंदन और सुगंधित औषधीय की खुशबू से महकी 'वीर बगीची':

5 घंटे तक चला अलिजा सरकार का महाअभिषेक

आज सजेगी 500 किलो फूलों की रंगोली

दीपदान... शाम को हजारों दीपक से जगमग आएगा मंदिर परिसर

 बुधवार अलग सुबह भव्य प्रभात फेरी,

प्रदेश के बाहर के भी श्रद्धालु होंगे शामिल

इंदौर। पश्चिम क्षेत्र के कैलाश मार्ग स्थित प्राचीन पंचकुइयां वीर बगीची में पांच दिवसीय हनुमत जयंती महोत्सव की भव्यता बढ़ती जा रही है। महोत्सव के दूसरे दिन सोमवार को अल सुबह से ही पूरा परिसर वैदिक मंत्रों और शंखध्वनि से गूंज उठा। 'अलिजा सरकार' के दरबार में आयोजित विशेष अभिषेक और पूजन में हजारों श्रद्धालुओं ने शीश नवाया.

 गादीपति ब्रह्मचारी पावनानंद महाराज ने बताया कि सोमवार सुबह 11 विद्वान पंडितों के सानिध्य में भगवान का प्रातः 9 बजे दिव्य महाभिषेक अभिषेक प्रारंभ हुआ, जो लगातार 5 घंटे तक चला। इस दौरान केसर, चंदन, गुलाब जल, पंचामृत और विभिन्न दुर्लभ सुगंधित औषधियों व द्रव्यों अलग-अलग प्रकार के फलों के रस का उपयोग किया गया, जिससे पूरा पश्चिम क्षेत्र महक उठा। अभिषेक के पश्चात पवनपुत्र हनुमान का नयनाभिराम श्रृंगार किया गया। दर्शनों के लिए सुबह से देर रात तक भक्तों का तांता लगा रहा और पूरा मंदिर परिसर 'जय श्री राम' के जयकारों से गुंजायमान रहा।

आज दीपदान और फूलों की भव्य रंगोली

महोत्सव के तीसरे दिन यानी मंगलवार को मंदिर में विशेष आयोजन होंगे। मंदिर समिति के अनुसार, मंगलवार शाम को भव्य दीपदान किया जाएगा। साथ ही, सुबह उत्सव की भव्यता बढ़ाने के लिए 500 किलो फूलों से मंदिर परिसर में आकर्षक रंगोलियां सजाई जाएंगी।

महोत्सव का उल्लास और विशेष तैयारियां

 गादीपति पवनानंद महाराज ने बताया पांच दिवसीय इस आयोजन में प्रतिदिन विशेष अनुष्ठान और भजन कीर्तन सामूहिक सुंदरकांड हनुमान चालीसा पाठ आयोजित कीए जा रही हैं। मुख्य जयंती उत्सव को लेकर मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया है। भक्तों की सुविधा और सुरक्षा के लिए समिति द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

 बुधवार को सुबह 5 भव्य प्रभात फेरी.... दर्जनों मंचों घर-घर रहवासी बरसाएंगे फुल

 हनुमान जयंती महोत्सव के अंतर्गत चौथे दिन बुधवार को भव्य प्रभात फेरी का आयोजन किया जाएगा शहर के प्रमुख मार्गो से गुजरने वाली प्रभात फेरी में मध्य प्रदेश गुजरात महाराष्ट्र सहित प्रदेश के अन्य शहरों से भी श्रद्धालु शामिल होंगे बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं का क्रम लगातार जारी है, प्रभात फेरी के लिए 500 से ज्यादा सेवादार अलग-अलग व्यवस्थाओं को संभालेगे.