कालीबिल्लोद बना स्वच्छता-आत्मनिर्भरता का मॉडल, मोदी के 4399 दिन ‘जनआंदोलन’ बने - सांसद लालवानी
कालीबिल्लोद बना स्वच्छता-आत्मनिर्भरता का मॉडल, मोदी के 4399 दिन ‘जनआंदोलन’ बने - सांसद लालवानी*
इंदौर, । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सांसद शंकर लालवानी ने देपालपुर के ग्राम कालीबिल्लोद में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित कचरा प्रबंधन व्यवस्था का अवलोकन कर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया।
सांसद लालवानी ने कहा, "मोदी जी के 4399 दिनों की सबसे बड़ी उपलब्धि स्वच्छता को जनआंदोलन बनाना है। स्वच्छता अब सरकारी योजना नहीं, सम्मान-स्वास्थ्य-विकास का आधार बन चुकी है।" उन्होंने याद दिलाया कि कभी महिलाएं खुले में शौच के लिए अंधेरे का इंतजार करती थीं। स्वच्छ भारत मिशन ने हर घर शौचालय देकर करोड़ों महिलाओं को सम्मान और सुरक्षा दी।
सांसद ने कहा कि पिछले 12 साल में पीएम आवास, जल जीवन मिशन, उज्ज्वला, आयुष्मान भारत और जनधन जैसी योजनाओं ने गांव-गरीब-महिला का जीवन बदला है। इसी का परिणाम है कि कालीबिल्लोद अब आत्मनिर्भर भारत का मजबूत उदाहरण बन रहा है।
ग्राम पंचायत में 3250 परिवार और 400 दुकानों से 100% कचरा संग्रहण होता है। 3 वाहन रोज 1.5 टन कचरा - 1 टन गीला, 500 किलो सूखा - अलग-अलग उठाते हैं। पूरी व्यवस्था SHG की महिलाएं चलाती हैं। इससे 15 लोगों को रोजगार मिला है। उपभोक्ता शुल्क से 1.65 लाख और रीसाइक्लिंग से 42 हजार, कुल 2.07 लाख रु. मासिक आय हो रही है।
सरपंच महेश राठौर, सचिव राजेन्द्र सोलंकी सहित जनप्रतिनिधियों ने मोदी सरकार के जनकल्याण कार्यों की सराहना की और विकसित भारत में सहभागिता का संकल्प लिया।
----×--


