गाँधी हॉल में 31 जनवरी और 1 फरवरी को लगने वाले मेले की तैयारियों पर भी हुआ विचार मंथन

गाँधी हॉल में 31 जनवरी और 1 फरवरी को लगने वाले मेले की तैयारियों पर भी हुआ विचार मंथन

गुलाब मेले और पुष्प प्रदर्शनी के पूर्व मालवा रोज सोसाइटी ने किया शहर के 50 कर्मवीर बागवानों का सम्मान  

गाँधी हॉल में 31 जनवरी और 1 फरवरी को लगने वाले मेले की तैयारियों पर भी हुआ विचार मंथन 

इंदौर । मालवा रोज सोसायटी द्वारा बागवानों के लिए आयोजित प्रशिक्षण एवं सम्मान कार्यक्रम में शहर के चुनिन्दा मालियों का सम्मान कर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। इस अवसर पर सोसाइटी की मेजबानी में 31 जनवरी एवं 1 फरवरी को गाँधी हॉल में आयोजित होने वाले गुलाब मेले एवं मौसमी पुष्प प्रदर्शनी की तैयारियों का विवरण भी दिया गया। डॉ. डीके तनेजा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में डॉ. डीके मिश्रा एवं सोसाइटी के सचिव डॉ. अरुण सराफ ने इस अवसर पर तकनीकी सत्र में पौधों की देखभाल, सिंचाई, मिटटी और गमलों से लेकर कीट प्रबन्धन जैसे विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारियां दी। 

                    नेहरु प्रतिमा के सामने स्थित एमजीएम अलाइड हेल्थ साइंसेज इंस्टिट्यूट पर आयोजित इस कार्यशाला में शहर के उद्यानों में कार्यरत 50 बागवानों को कर्मवीर सम्मान एवं स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। डॉ. सराफ ने इस मौके पर कहा कि गुलाब में लगने वाले कीड़ों विशेषकर एचटी फ्लोरीबंडा मिनिएचर एवं पोलिएंथ किस्म के गुलाबों की किस्में अपने इस क्षेत्र में ज्यादा पाई जाती हैं इसलिए हमें ध्यान रखना होगा कि हम इन किस्म के गुलाबों का रखरखाव कैसे करें। तकनीकी सत्र में सुनील खंडेलवाल, मयंक मिश्रा, श्रीमती सपना गुप्ता, श्रीमती पुष्पा जैन, जगदीश-सुनीता बाहेती सहित बड़ी संख्या में शहर के गुलाबप्रेमी उपस्थित थे जिन्होंने प्रदर्शनी की तैयारियों पर भी विचार मंथन किया।