केंद्रीय जेल इंदौर में नवरात्रि पर भव्य गरबा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
केंद्रीय जेल इंदौर में नवरात्रि पर भव्य गरबा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
इंदौर। केंद्रीय जेल इंदौर में नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर भव्य गरबा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरुण कपूर जी के सपरिवार पधारने पर मां दुर्गा की आरती के साथ हुआ।
इस अवसर पर जेल में निरुद्ध पुरुष एवं महिला बंदियों द्वारा मनमोहक गरबा प्रस्तुतियां दी गईं। बंदियों द्वारा मां काली के अवतार पर आधारित नाटक का भी मंचन किया गया, जिसने सभी का मन मोह लिया।
मुख्य अतिथि वरुण कपूर ने अपने मधुर गायन से समां बांध दिया। उनके साथ जेल अधीक्षक श्री दिनेश कुमार नरगावे जी ने भी एक गीत प्रस्तुत किया।
वरुण कपूर ने जेल में हो रहे नवाचार एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना की तथा बंदियों में खिचड़ी के प्रसाद का वितरण भी किया।
कार्यक्रम के अंत में जेल अधीक्षक दिनेश कुमार नरगावे जी द्वारा मुख्य अतिथि महोदय का आभार प्रदर्शन किया गया।
इस अवसर पर उप अधीक्षक इंदर सिंह नागर, भूपेन्द्र रघुवंशी, संतोष कुमार लाडिया, कल्याण अधिकारी अभिषेक दांगी, सहायक अधीक्षक सुश्री सोनम बंडोरे सहित जेल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


