इंडेक्स डिपार्टमेंट ऑफ फिजियोथेरेपी एंड पैरामेडिकल साइंसेज द्वारा फिजियोथेरेपी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 

इंडेक्स डिपार्टमेंट ऑफ फिजियोथेरेपी एंड पैरामेडिकल साइंसेज द्वारा फिजियोथेरेपी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 

कम्पेल में फिजियोथेरेपी स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन, 50 से अधिक मरीजों ने लिया विशेषज्ञ परामर्श

 इंडेक्स डिपार्टमेंट ऑफ फिजियोथेरेपी एंड पैरामेडिकल साइंसेज द्वारा फिजियोथेरेपी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 

इंदौर। इंडेक्स डिपार्टमेंट ऑफ फिजियोथेरेपी एंड पैरामेडिकल साइंसेज द्वारा कम्पेल में एक सफल फिजियोथेरेपी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को फिजियोथेरेपी सेवाओं से जोड़ना, शारीरिक समस्याओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समय पर उपचार के महत्व को समझाना था।शिविर में 50 से अधिक मरीजों ने भाग लेकर विशेषज्ञों से स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्राप्त किया। शिविर के दौरान कमर दर्द, गर्दन दर्द, घुटनों के दर्द, कंधों की समस्याओं, लकवा (स्ट्रोक) के बाद उत्पन्न होने वाली शारीरिक कठिनाइयों तथा खेल संबंधी चोटों से पीड़ित मरीजों की जांच एवं मूल्यांकन किया गया। मरीजों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर उन्हें उनकी स्थिति के अनुरूप उपचार एवं व्यायाम संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया गया।प्राचार्या डॉ. रेशमा खुराना ने बताया कि नियमित फिजियोथेरेपी, सही व्यायाम और उचित जीवनशैली प्राप्त की जा सकती है। विशेषज्ञों ने मरीजों को दर्द प्रबंधन, जोड़ों की गतिशीलता बढ़ाने और शरीर की कार्यक्षमता को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक उपाय भी बताए।शिविर का संचालन डॉ. नेहा मोहिते, डॉ. उर्वशी कानिक एवं डॉ. निखिल पटेल द्वारा किया गया। इन विशेषज्ञों ने मरीजों की विस्तृत जांच कर उन्हें फिजियोथेरेपी उपचार की आवश्यकता और उसके लाभों के बारे में जानकारी दी।शिविर में इंडेक्स फिजियोथेरेपी विभाग के विद्यार्थियों ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। विद्यार्थियों ने मरीजों की स्क्रीनिंग, प्रारंभिक मूल्यांकन, स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देने तथा जागरूकता गतिविधियों के संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इससे विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ और मरीजों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध हो सकीं।