इंदौर में ‘लालटेन’ समर म्यूजिक फेस्टिवल ने बिखेरा सुरों का जादू, फिनिक्स सिटाडेल में उमड़ा उत्साह
इंदौर में ‘लालटेन’ समर म्यूजिक फेस्टिवल ने बिखेरा सुरों का जादू, फिनिक्स सिटाडेल में उमड़ा उत्साह
इंदौर। शहर की जानी-मानी कम्युनिटी उड़ते कबूतर और फिनिक्स सिटाडेल मॉल के संयुक्त तत्वावधान में 5 अप्रैल को आयोजित हुआ इंदौर का पहला समर म्यूजिक फेस्टिवल ‘लालटेन’ बेहद शानदार और यादगार साबित हुआ। शाम 4 बजे से शुरू हुए इस इवेंट में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और म्यूजिक के साथ खुशनुमा माहौल का आनंद उठाया।
लोकल टैलेंट को मिला शानदार प्लेटफॉर्म फेस्टिवल का मुख्य आकर्षण ‘बैटल ऑफ बैंड्स’ रहा, जिसमें शहर के टॉप 4 बैंड्स ने शानदार परफॉर्मेंस दी। दर्शकों ने हर प्रस्तुति को खूब सराहा। विजेता बैंड को ₹10,000 का कैश प्राइज और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया, वहीं सभी फाइनलिस्ट को भविष्य में परफॉर्म करने के अवसर भी प्रदान किए जाएंगे।
आर्ट, बिजनेस और एंटरटेनमेंट का अनोखा संगम इवेंट में म्यूजिक के साथ-साथ लोकल बिजनेस की एग्जीबिशन ने भी खास आकर्षण बनाया। विजिटर्स ने फ्री पॉटरी और फेस पेंटिंग जैसी एक्टिविटीज में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसके अलावा विभिन्न फूड स्टॉल्स पर लोगों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया।
लाइव जैमिंग और डीजे नाइट ने बढ़ाया उत्साह इवेंट का समापन लाइव म्यूजिकल जैमिंग और डीजे नाइट के साथ हुआ, जहां युवाओं ने जमकर म्यूजिक और डांस का आनंद लिया।
उड़ते कबूतर कम्युनिटी के co founder शशांक गर्ग ने कहा,लालटेन के जरिए हमारा उद्देश्य इंदौर के लोकल टैलेंट को एक बड़ा प्लेटफॉर्म देना और शहर की कल्चरल लाइफ को नई पहचान देना है। हमें खुशी है कि इस फेस्टिवल को लोगों का इतना शानदार रिस्पॉन्स मिला। आने वाले समय में हम ऐसे और भी इवेंट्स लेकर आएंगे।”


