इंडेक्स मेडिकल कॉलेज हॅास्पिटल के प्रोफेसर डॉ. अविनाश जैन बने इंदौर स्पाइन सर्जन एसोसिएशन के नए सचिव
*इंडेक्स मेडिकल कॉलेज हॅास्पिटल के प्रोफेसर डॉ. अविनाश जैन बने इंदौर स्पाइन सर्जन एसोसिएशन के नए सचिव*
*आईएसएसए की ‘स्पाइन अपडेट 2026’ संगोष्ठी में जुटे देश के दिग्गज चिकित्सक विशेषज्ञ*
इंदौर। इंदौर स्पाइन सर्जन एसोसिएशन (आईएसएसए) द्वारा ‘ऑर्थोपेडिक सर्जन ऑफ इंदौर’ के विशेष सहयोग से ‘स्पाइन अपडेट 2026’ संगोष्ठी का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस दो दिवसीय कार्यक्रम का सफल नेतृत्व एसोसिएशन के प्रेसिडेंट डॉ. एस. के. लुनावत, वाइस प्रेसिडेंट डॉ. प्रसाद पटगांवकर और नवनियुक्त सचिव प्रोफेसर डॉ. *अविनाश जैन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।इस गरिमामयी वैज्ञानिक संगोष्ठी में देश के जाने-माने और प्रतिष्ठित स्पाइन सर्जनों ने हिस्सा लिया। मुंबई से आए विख्यात स्पाइन विशेषज्ञ डॉ. अभय नैने और नई दिल्ली के प्रसिद्ध डॉक्टर नीरज जैन ने मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित होकर स्पाइन सर्जरी की नवीनतम बारीकियों, आधुनिक शोध और उन्नत तकनीकों की महत्वपूर्ण जानकारी स्थानीय सर्जनों के साथ साझा की।
प्रोफेसर डॉ. अविनाश जैन को इंदौर स्पाइन सर्जन एसोसिएशन (ISSA) का सचिव चुने जाने और संगोष्ठी में उनके उत्कृष्ट शोध कार्यों की सफलता पर मयंक वेलफेयर फाउंडेशन के चेयरमैन सुरेश सिंह भदौरिया, वाइस चेयरमैन मयंकराज सिंह भदौरिया, वाइस डीन डॉ. पवन. भम्बानी एवं आर्थोपैडिक विभागाध्यक्ष ले.कर्नल (रि.) डॅा.अजय सिंह ठाकुर सहित संस्थान की ओर से उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। उन्होंने इसे संस्थान के लिए गौरव का विषय बताते हुए कहा कि डॉ. जैन की यह उपलब्धि न केवल संस्थान, बल्कि पूरे इंदौर के चिकित्सा जगत के लिए भी गर्व की बात है।
*संगोष्ठी में इंडेक्स हॅास्पिटल के जटिल ऑपरेशनों की सराहना*
संगोष्ठी के वैज्ञानिक सत्रों में इंडेक्स मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर एवं स्पाइन सर्जन डॉ. अविनाश जैन ने संस्थान में उनके द्वारा किए गए जटिल और सफल ऑपरेशनों के बारे में विस्तृत चर्चा की तथा अपना वैज्ञानिक शोध पत्र (शोध-पत्र) प्रस्तुत किया। उनके इस उत्कृष्ट प्रस्तुतीकरण और सफल केस स्टडीज़ को देशभर से आए वरिष्ठ विशेषज्ञों और राष्ट्रीय वक्ताओं द्वारा काफी सराहा गया।प्रोफेसर डॉ. अविनाश जैन (सचिव, आईएसएसए) ने कहा कि चिकित्सा विज्ञान बहुत तेजी से उन्नत हो रहा है। आज अत्याधुनिक ‘की-होल सर्जरी’ (बिना चीरा वाली सर्जरी) और एंडोस्कोपिक तकनीकों के माध्यम से मरीज ऑपरेशन के कुछ ही घंटों बाद अपने पैरों पर चलने में सक्षम हो जाते हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य यही है कि विश्व की श्रेष्ठ, अत्याधुनिक और सुरक्षित स्पाइन तकनीकें इंदौर के मरीजों को उनके अपने शहर में ही मिलें, जिससे उनका समय और पैसा दोनों बच सकें।।इस संगोष्ठी में शहर व देश के अन्य वरिष्ठ विशेषज्ञों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. अंकित गुप्ता, डॉ. अक्षय जैन, डॉ. राहुल मेहता, डॉ. प्रवेश काठेठ , डॉ. पंकज मिश्रा, डॉ. विक्रम पाटीदार, डॉ. अंशुला अग्रवाल, डॉ. अर्पित उपाध्याय, डॉ. संजीव असाटी, डॉ. आदित्य लुनावत तथा डॉ. तन्मय अवहाद ने भी एडवांस्ड स्पाइन सर्जरी और जटिल केस स्टडीज़ पर अपने-अपने वैज्ञानिक शोध पत्रों का प्रस्तुतीकरण दिया।


