आर्ट वर्कशॉप :मदर्स डे विशेष: प्लास्टिक के स्थान पर जूट के उपयोग को बढ़ावा देकर संस्था ने सस्टेनेबल लाइफस्टाइल का संदेश दिया
इंदौर। क्रिएट स्टोरीज एनजीओ और आर्टवे गैलरी द्वारा मदर्स डे के उपलक्ष्य में द इमेजिनेशन स्टेशन पर नि:शुल्क आर्ट वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य माताओं और बच्चों के बीच के प्रेम को कला के माध्यम से अभिव्यक्त करना और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना था जिसमें माताओं और उनके बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया ।
इस दौरान आर्टिस्ट पूजा पाटीदार ने प्रशिक्षण दिया, जहाँ उन्होंने साधारण जूट के बैग्स को एक नया और आकर्षक रूप देने की तकनीक सिखाई । पूजा ने प्रतिभागियों को बताया कि कैसे फैब्रिक कलर्स का सही इस्तेमाल कर साधारण दिखने वाली वस्तुओं को 'आर्टिस्टिक मास्टरपीस' में बदला जा सकता है ।
माताओं और बच्चों ने मिलकर जूट के बैग्स पर सुंदर आकृतियां उकेरीं और रंगों के माध्यम से अपनी भावनाओं को प्रदर्शित किया। प्लास्टिक के स्थान पर जूट के उपयोग को बढ़ावा देकर संस्था ने सस्टेनेबल लाइफस्टाइल का संदेश दिया ।