इंडेक्स हॉस्पिटल में महानगरों जैसी रोबोटिक सर्जरी आयुष्मान योजना में निःशुल्क

इंडेक्स हॉस्पिटल में महानगरों जैसी रोबोटिक सर्जरी आयुष्मान योजना में निःशुल्क

इंडेक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में पहली बार सफल रोबोटिक सर्जरी

-आयुष्मान योजना से 60 वर्षीय महिला की 2 लाख रु. की रोबोटिक सर्जरी हुई निःशुल्क  

-क्यूविस ज्वाइंट रोबोट से पहली सर्जरी सफल, अब आयुष्मान योजना में मिलेगी रोबोटिक सर्जरी की सुविधा*

इंदौर। इंडेक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने पहली बार अत्याधुनिक  क्यूविस ज्वाइंट रोबोट के माध्यम से रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण सर्जरी की सफल शुरुआत की है। इस हाई-टेक सर्जरी की खास बात यह रही कि लगभग 2 लाख रुपए से अधिक लागत वाली सर्जरी आयुष्मान भारत योजना के तहत एक जरूरतमंद 60 वर्षीय महिला मरीज को पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई गई।इस पहल से न केवल चिकित्सा क्षेत्र में तकनीकी उन्नति को बढ़ावा मिला है, बल्कि आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए भी बड़ी राहत मिल सकेगी।इस जटिल सर्जरी को डॉ. स्वप्निल वैद्य और डॉ. रौनक डागलिया की आर्थोपेडिक टीम ने सफलतापूर्वक अंजाम दिया। डॉक्टरों के अनुसार रोबोटिक तकनीक के उपयोग से सर्जरी की सटीकता और परिणामों में उल्लेखनीय सुधार हुआ है, जिससे सफलता दर 94 प्रतिशत से अधिक तक पहुंच गई है।

आर्थिक कमजोरी बनी थी बाधा, आयुष्मान ने दिया सहारा*

डॉ. स्वप्निल वैद्य ने बताया  कि इस तकनीक का लाभ 60 वर्षीय महिला मरीज, जो लंबे समय से घुटनों की गंभीर समस्या से पीड़ित थीं। दर्द और जकड़न के कारण उनका चलना-फिरना लगभग बंद हो गया था। आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण वे महंगी सर्जरी कराने में असमर्थ थीं। ऐसे में आयुष्मान भारत योजना उनके लिए संजीवनी साबित हुई। सफल रोबोटिक सर्जरी के बाद अब वे फिर से अपने पैरों पर खड़े हो सकेगी।डॉ. रौनक डागलिया ने बताया  कि फुली ऑटोमेटिक क्यूविस ज्वाइंट  रोबोटिक तकनीक से होने वाली सर्जरी पारंपरिक तरीकों की तुलना में अधिक उन्नत मानी जा रही है। इससे न केवल ऑपरेशन की सटीकता बढ़ती है, बल्कि , त्रुटियों की संभावना घटती है और मरीज जल्दी स्वस्थ होता है। 3-डी विजुअलाइजेशन की मदद से सर्जन को ऑपरेशन के दौरान बेहतर नियंत्रण और निर्णय लेने में सहायता मिलती है।

इंडेक्स हॉस्पिटल में महानगरों जैसी रोबोटिक सर्जरी आयुष्मान योजना में निःशुल्क आर्थोपेडिक विभागाध्यक्ष ले.कर्नल (रि.) डॅा.अजय सिंह ठाकुर ने बताया कि इंडेक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की यह पहल न केवल तकनीकी प्रगति का उदाहरण है। आयुष्मान भारत योजना के साथ रोबोटिक सर्जरी का उन मरीजों के लिए नई उम्मीद लेकर आया है, जो अब तक आर्थिक तंगी के कारण बेहतर इलाज से वंचित थे।अब तक इस तरह की रोबोटिक सर्जरी के लिए मरीजों को मुंबई और अहमदाबाद जैसे महानगरों का रुख करना पड़ता था, जहां खर्च और समय दोनों अधिक लगते थे। इंडेक्स हॉस्पिटल में इस सुविधा की शुरुआत से इंदौर सहित आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी और उन्हें अपने ही शहर में आधुनिक इलाज उपलब्ध हो सकेगा।इस उपलब्धि पर मयंक वेलफेयर फाउंडेशन के चेयरमैन सुरेश सिंह भदौरिया, वाइस चेयरमैन मयंक राज सिंह भदौरिया और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. स्वाति प्रशांत,डीन डॅा.संजीव नारंग, मेडिकल डायरेक्टर डॅा. पवन भम्बानी, विभागाध्यक्ष आर्थोपेडिक विशेषज्ञ डॉ. अजय सिंह ठाकुर,यूनिट इंचार्ज डॅा.अभय मनचंदा ने आर्थोपेडिक टीम की सराहना की। 

रोबोटिक सर्जरी के फायदे सर्जरी की सटीकता बढ़ती है।

जटिलताओं की संभावना कम होती है।पारंपरिक सर्जरी की तुलना में उतकों को कम नुकसान होता है।सर्जन को ऑपरेशन क्षेत्र का 3-डी में आकलन करने में मदद मिलती है।