अग्रसेन सोशल ग्रुप द्वारा महानवरात्री अष्टमी के अवसर पर चतुर्थ 121 कन्याओं एवं बटुको का पाद पूजन समारोह सम्पन्न हुआ

अग्रसेन सोशल ग्रुप द्वारा महानवरात्री अष्टमी के अवसर पर चतुर्थ 121 कन्याओं एवं बटुको का पाद पूजन समारोह सम्पन्न हुआ

अग्रसेन सोशल ग्रुप द्वारा महानवरात्री अष्टमी के अवसर पर चतुर्थ 121 कन्याओं एवं बटुको का पाद पूजन समारोह सम्पन्न हुआ। 

इंदौर। अग्रसेन सोशल ग्रुप द्वारा महानवरात्री अष्टमी के अवसर पर चतुर्थ 121 कन्याओं का पाद पूजन को गीता भवन मंदिर स्थित सत्संग हाल में महामंडलेश्वर स्वामी श्री भास्करानंद जी महाराज, 

वरिष्ठ समाज सेवी प्रेमचंद जी गोयल ,विष्णु जी बिंदल , टीकमजी गर्ग,विजयजी गोयल, बिनोद अग्रवाल,गणेश गोयल, जगदीश गोयल बाबा श्री, अरविन्द बागड़ी, राजू बंसल पंप, किशोर गोयल,के मार्गदर्शन में समपन्न हुआ।

कार्यक्रम संयोजिका शशि गर्ग, सविता जिन्दल, किरण सिंघल ने बताया की आज सभी 121 कन्याओं व 11 लंगूरों को आस पास

के गाँव के सरकारी स्कूलों से आमंत्रित किया गया था। कन्याओं एवं बटुकों कों उनके घर से लाने एवम छोड़ने की व्यस्था भी ग्रुप द्वारा की जा गई थी।सभी अतिथियों द्वारा 

कन्याओं व बटुकों का चरण धो कर कंकू चावल से पाद पूजन कर चुंदड़ी ओढाई एवं माताजी के चित्र का पूजन कर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। 

महामंडलेश्वर स्वामी श्री भास्करानंद जी महाराज ने कन्या पूजन पर कन्याओं एवं उपस्थित भक्तों से कहा कि कन्याओं को देवी के रूप में पूजना सिर्फ भारतीय सनातन संस्कृति में ही है। हमें आज वर्षभर बालिकाओं के कल्याण कार्यक्रम की शपथ लेना चाहिए।

विष्णु बिंदल ने अपने प्रेरक उदबोधन में कहा बाल स्वरूप में देवी - देवताओं का सम्मान करते हुए सभी बच्चों के प्रति प्रेम, आदर और सेवा का भाव रखना चाहिए । 

अतिथि स्वागत संजय मंगल, मनीष खजांची,राजू बंसल, कमलेश मित्तल, सतीश गोयल,राजकुमार बंसल, विजय गर्ग ,गोविंद सिंघल, विनोद गोयल, अरुण गोयल , रवि प्रकाश गर्ग ,हेमंत अग्रवाल ,महेंद्र सिंघल ने किया।

सभी कन्याओं को भोजन प्रसादी के पश्चात जीवन उपयोगी सामग्री स्कूल बैग,स्टेशनरी, कॉपियाँ ,पानी बॉटल लंच बॉक्स, पर्स ,मेकअप किट, ज्वेलरी अन्य उपहार के साथ नगद राशि भी प्रदान की गई।

कार्यक्रम की सभी व्यस्थाओ का संचालन महिला प्रकोष्ठ की निशा अग्रवाल,मीना गोयल, ज्योति बंसल, अमिता मित्तल, ज्योति अग्रवाल, शशि गोयल, रूपा अग्रवाल, अनीता एरन, सुमन गोयल, सुनीता सिंघल, सुनीता गर्ग आदि के मार्गदर्शन में हुआ। 

पाद पूजन के पश्चात 21 अग्रवाल बालिकाओं ग्रुप के सदस्यों ने गरबा नृत्य महिलाओं के साथ किया । 

कार्यक्रम का संचालन राजेश गर्ग ने किया एवं आभार शिव जिंदल ने प्रकट किया। 

कुछ जरूरतमंद कन्याओ को शिक्षा सम्बन्धित अन्य सामग्री भी देने की योजना ग्रुप की है।