अग्रसेन महासभा के सदस्यों ने पूल पार्टी में लिया पानी की बूँद-बूँद बचाने और गर्मी में मूक परिंदों के लिए दाना-पानी रखने का संकल्प 

अग्रसेन महासभा के सदस्यों ने पूल पार्टी में लिया पानी की बूँद-बूँद बचाने और गर्मी में मूक परिंदों के लिए दाना-पानी रखने का संकल्प 

अग्रसेन महासभा के सदस्यों ने पूल पार्टी में लिया पानी की बूँद-बूँद बचाने और गर्मी में मूक परिंदों के लिए दाना-पानी रखने का संकल्प  

इन्दौर,। अग्रसेन महासभा के सदस्यों ने बायपास स्थित होटल गोल्डन लीव्स कनवेंशन सेंटर पर पूल पार्टी का आयोजन कर भीषण गर्मी में उछल रहे पारे को अपनी मस्ती और धमाल से मात देने का करिश्मा कर दिखाया। महासभा के सैकड़ों सदस्यों ने डीजे की मस्ती के बीच पानी में रहकर अनेक खेलों का रोमांचक प्रदर्शन भी किया और शहर के हित में संकल्प किया कि ग्रीष्मकाल में पानी की एक-एक बूँद को बचाकर मूक परिंदों की सेवा के लिए अपने-अपने आँगन और छतों पर दाना-पानी भी रखेंगे।

        महासभा के अध्यक्ष राजेश जिंदल एवं सचिव अनूप सिंघल ने बताया कि कार्यक्रम संयोजक गोपाल प्रेमचंद गोयल, प्रवीण मुरारका, शैलेन्द्र गुप्ता आयोजन एवं आशीष अग्रवाल टेंट के मार्गदर्शन में शाम 4 बजे से शुरू हुई यह दावत रात 10 बजे तक भरपूर आनंद के साथ सम्पन्न हुई। इस दौरान महासभा के सदस्यों ने होटल के तरण पुष्कर के पानी में तम्बोला, हास्य गोष्ठी सहित अनेक गेम्स भी खेले और शहर के हित में ग्रीष्मकाल के दौरान पानी की बचत करने और बेजुबान परिंदों के लिए अपने घर-आंगन में दाना-पानी रखने का संकल्प भी लिया। मुख्यरूप से वरिष्ठ समाजसेवी प्रेमचन्द गोयल, टीकमचंद गर्ग, मोहनलाल बंसल, विष्णु बिंदल, अरुण आष्टावाले एवं अन्य वरिष्ठजन भी परिवार सहित इस दावत में शामिल हुए। महासभा के ब्रजकिशोर गोयल, अजय आलूवाले, प्रमोद बिंदल, अशोक अग्रवाल, त्रिलोक अग्रवाल, शैलेन्द्र सिंघल ने विभिन्न व्यवस्थाएं संभाली और सभी सदस्यों की अगवानी की। विजेताओं को आकर्षक उपहार भी भेंट किए गए। संचालन राजेश जिंदल ने किया और आभार माना सचिव अनूप सिंघल ने।