मालवा मील अग्रवाल पंचायत की ओर से अग्रवाल धर्मशाला पर मंगलवार से भागवत ज्ञान यज्ञ, अनेक उत्सव भी मनाए जाएँगे 

मालवा मील अग्रवाल पंचायत की ओर से अग्रवाल धर्मशाला पर मंगलवार से भागवत ज्ञान यज्ञ, अनेक उत्सव भी मनाए जाएँगे 

मालवा मील अग्रवाल पंचायत की ओर से अग्रवाल धर्मशाला पर मंगलवार से भागवत ज्ञान यज्ञ, अनेक उत्सव भी मनाए जाएँगे 

इंदौर। श्री मालवा मील अग्रवाल पंचायत की मेजबानी में मंगलवार 26 मई से सोमवार 1 जून तक मालवा मील चौराहा स्थित अग्रवाल धर्मशाला, वाय एन रोड पर राजस्थान के प्रख्यात भागवताचार्य पं. सतीशचन्द्र शर्मा के श्रीमुख से प्रतिदिन दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक भागवत कथामृत की वर्षा होगी। इस ज्ञान यज्ञ में मालवा मील क्षेत्र से जुड़ी क्षेत्र की 40 कॉलोनियों एवं आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालु भागीदार बनेंगे।

              पंचायत के अध्यक्ष गोविन्द गर्ग भमौरी, मंत्री सुशील अग्रवाल एवं कथा संयोजक राजेश अग्रवाल, अर्पण गर्ग एवं उमेश मंगल ने बताया कि पुरुषोत्तम मास के उपलक्ष्य में इस ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव में पहले दिन शोभा यात्रा के पश्चात भागवत स्थापना एवं गोकर्ण महिमा, 27 को शुकदेव जन्म एवं अमरनाथ कथा, 28 को श्रीराम जन्मोत्सव, 29 को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, 30 को गोवर्धन पूजन एवं 56 भोग दर्शन, 31 को रुक्मणी विवाह तथा सोमवार 1 जून को सुदामा चरित्र की कथा के साथ भागवत महापूजन एवं यज्ञ हवन के बीच शुकदेवजी की बिदाई के साथ समापन होगा। श्रीकृष्ण जन्म का उत्सव फूलों की होली के साथ मनाया जाएगा। रुक्मणी विवाह के लिए श्रद्धालुओं से हल्दी-मेहँदी लगाकर आने का आग्रह किया गया है। श्री अग्रवाल महिला प्रगति सभा की अध्यक्ष श्रीमती मोनिका पोद्दार, सचिव रेखा गोयल तथा अग्रसेन यंग क्लब के अध्यक्ष विकास अग्रवाल एवं सचिव सुयश अग्रवाल सहित सभी पदाधिकारियों ने समाज बंधुओं से महोत्सव का पुण्य लाभ उठाने का आग्रह किया है।