खाटू श्याम बाबा की भक्ति से गूंजेगा इंदौर, 20 जनवरी को भजन संध्या
*खाटू श्याम बाबा की भक्ति से गूंजेगा इंदौर, 20 जनवरी को भजन संध्या*
इंदौर।* खाटू श्याम बाबा की कृपा और भक्ति भाव से सराबोर एक भव्य भजन संध्या का आयोजन 20 जनवरी को इंदौर में किया जा रहा है। इस भक्तिमय संध्या में श्याम प्रेमी बाबा के भजनों में डूबकर मन की शांति और सुकून का अनुभव करेंगे।
यह भजन संध्या शाम 6 बजे से साईं मंदिर, पुलिस लाइन, छत्रीबाग के पास आयोजित होगी। कार्यक्रम में राजस्थान के सुप्रसिद्ध भजन गायक प्रेम शंकर जाट अपनी भावपूर्ण प्रस्तुतियों से श्याम भक्तों को भावविभोर करेंगे। उनके भजनों से पूरा वातावरण श्याम नाम से गूंज उठेगा।
कार्यक्रम में युवराजसिंह ठाकुर, मुकुल असनारे एवं इंदौर की भजन गायिका जिया परमार भी अपनी मधुर वाणी से श्याम भक्ति का रंग बिखेरेंगी।
यह आयोजन “करने वाला श्याम, कराने वाला श्याम” के तहत किया जा रहा है। आयोजन की जानकारी आयोजक हितेश हरगांवकर द्वारा दी गई। कार्यक्रम में शैलेष वर्मा, ऋषभ राठौर एवं आयुष यादव का सहयोग रहेगा।
आयोजकों ने सभी श्याम भक्तों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर बाबा श्याम की भक्ति में शामिल हों और उनका आशीर्वाद प्राप्त करें।



