वैष्णव कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स, इंदौर में महाविद्यालय का *60वाँ स्थापना दिवस उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया

वैष्णव कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स, इंदौर में महाविद्यालय का *60वाँ स्थापना दिवस उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया
वैष्णव कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स, इंदौर में महाविद्यालय का *60वाँ स्थापना दिवस उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया
इंदौर। श्री वैष्णव कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स, इंदौर में महाविद्यालय का *60वाँ स्थापना दिवस अत्यंत* गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के सचिव श्री *महेश चिमनानी, कोषाध्यक्ष श्री अधीर अग्रवाल, प्राचार्य डॉ. पारितोष अवस्थी* तथा महाविद्यालय परिवार के समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
अपने उद्बोधन में *सचिव श्री महेश चिमनानी ने कहा, "हम सब इस गौरवशाली विकास यात्रा के साक्षी हैं। हमारी सकारात्मक सोच, सतत परिश्रम और सामूहिक संकल्प ही सपनों को साकार करते हैं।"* उन्होंने महाविद्यालय की छह दशक की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि श्री वैष्णव ट्रस्ट के माननीय ट्रस्टियों एवं पदाधिकारियों के दूरदर्शी नेतृत्व तथा सतत मार्गदर्शन ने महाविद्यालय को प्रदेश के अग्रणी शिक्षण संस्थानों में विशिष्ट पहचान दिलाई है।
 *प्राचार्य डॉ. पारितोष अवस्थी ने स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए विद्यार्थियों से उत्कृष्टता, अनुशासन एवं संस्कारों के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष श्री अधीर अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही।* 
समिति संयोजक डॉ. राकेश उपाध्याय एवं डॉ. मनीष दुबे ने महाविद्यालय की विभिन्न समितियों की गतिविधियों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा संगीतमय गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी गईं। साथ ही एक विशेष वीडियो के माध्यम से महाविद्यालय की पिछले वर्षों की गौरवशाली गतिविधियों एवं स्थापना दिवस समारोहों की अविस्मरणीय झलकियाँ प्रदर्शित की गईं, जिन्हें विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनों ने अत्यंत उत्साह के साथ देखा।
कार्यक्रम के अंतर्गत भारत सरकार के नशा मुक्त भारत अभियान के तहत विद्यार्थियों एवं उपस्थित सभी सदस्यों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। अंत में 60वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में केक काटकर महाविद्यालय की निरंतर प्रगति, उत्कृष्ट उपलब्धियों एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ की गईं।
कार्यक्रम का प्रभावी एवं गरिमामय संचालन डॉ. वंदना मिश्र एवं डॉ. कार्तिका मेहता ने किया। प्रो. विभोर ऐरन ने आभार व्यक्त किया, जबकि कार्यक्रम के सफल संचालन में प्रो. सत्यम पांचाल ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के सचिव श्री महेश चिमनानी, कोषाध्यक्ष श्री अधीर अग्रवाल एवं प्राचार्य डॉ. पारितोष अवस्थी सहित समस्त प्रबंधन वर्ग ने स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए महाविद्यालय की उत्तरोत्तर प्रगति एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं। कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।