अग्रवाल समाज में सौहार्द की अलख जगाने को सम्पन्न हुआ एक दिवसीय उपवास
*अग्रवाल समाज में सौहार्द की अलख जगाने को सम्पन्न हुआ एक दिवसीय उपवास*
*मदन अग्रवाल गरोठ: "चुनाव जीत-हार के लिए नहीं, समाज सेवा के लिए होना चाहिए"*
*सैकड़ों समाजजनों ने लिया शांतिपूर्ण चुनाव का संकल्प*
*इंदौर*। अग्रवाल समाज केंद्रीय समिति इंदौर के वार्षिक चुनाव के दौरान पैनलों और पदाधिकारियों के बीच बढ़ते आपसी आरोप-प्रत्यारोप, वैमनस्यता और कटुता से आहत होकर समाज के वरिष्ठ समाजसेवियों ने समाज हित में एक दिवसीय उपवास किया।
*रविवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक अग्रसेन प्रतिमा, नौलखा* पर आयोजित इस उपवास का उद्देश्य समाज में बिगड़ते माहौल को सामान्य बनाना, आपसी प्रेम, सद्भाव और सौहार्द स्थापित करना तथा शांतिपूर्ण एवं गरिमामय चुनाव संपन्न कराना था।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन, महिला मंडल, युवा और विभिन्न पैनलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने "समाज पहले" का नारा लगाकर एकता का संदेश दिया।
*मदन अग्रवाल गरोठ ने व्यक्त किए विचार उपवास के दौरान वरिष्ठ समाजसेवी *श्री मदन अग्रवाल गरोठ* ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा:
"आज अग्रवाल समाज जिस दौर से गुजर रहा है, वह चिंताजनक है। चुनाव एक प्रक्रिया है, लेकिन जब चुनाव में आरोप-प्रत्यारोप और वैमनस्यता हावी हो जाए तो समाज का नुकसान होता है। चुनाव जीतने-हारने के लिए नहीं, समाज की सेवा करने के लिए लड़ना चाहिए। अग्रसेन महाराज ने हमें दान, सेवा और एकता का संदेश दिया है। हम सब एक ही परिवार के सदस्य हैं। यदि आज हम एकजुट नहीं हुए तो आने वाली पीढ़ियां हमें माफ नहीं करेंगी। मेरा सभी पैनलों से अनुरोध है कि मर्यादा में रहकर चुनाव लड़ें और परिणाम को सहर्ष स्वीकार करें।"_
उन्होंने आगे कहा कि _"उपवास किसी के विरोध में नहीं है। यह आत्मचिंतन और समाज को जोड़ने का प्रयास है।"_
पुर्व अध्यक्ष श्री विष्णु जी बिन्दल उपवास स्थल पर पधारे , साथ ही आश्वासन दिया कि शीघ्र ही वरिष्ठ जन आपकी जायज चिन्ता को दुर करेंगे , समाज में इस तरह का वातावरण नहीं होना चाहिये , एक दो दिन सभी वरिष्ठ बेठकर हल निकालेंगे, आप उपवास तोड़िये ,
उनके आश्वासन पर 1 बजे उपवास समाप्त किया गया
कार्यक्रम को अन्य समाजसेवियों ने भी संबोधित किया और समाज में शांति बनाए रखने की अपील की।
उपवास में प्रमुख रूप से समाजसेवी. वासु टिबरेवाल , अमिताभ सिंघल ,सचिन अग्रवाल , दिलिप गर्ग , नरेश अग्रवाल , राजेश कुन्जीलाल ,महावीर गर्ग , अनिल अग्रवाल , गोरव अग्रवाल , गोपाल मित्तल ,के के गोयल ,धीरज जी गर्ग ( प्रेटोल पम्प ) उपस्थित रहे ।
इसके अलावा महिला मंडल की पदाधिकारीगण, युवा प्रकोष्ठ के सदस्य एवं समाज के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने मिलकर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और गरिमामय चुनाव कराने तथा समाज की एकता को सर्वोपरि रखने का संकल्प लिया।
मदन अग्रवाल गरोठ वाले,पूर्व सलाहकार,अग्रवाल समाज केंद्रीय समिति, इंदौर


