धनतेरस सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए, यही कामना है - कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री
धनतेरस सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए, यही कामना है - कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री
बाजारों में उत्सव का उल्लास...
इंदौर। धनतेरस के पावन अवसर पर प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सराफा और बर्तन बाजार पहुंचकर व्यापारी बंधुओं एवं खरीदारी के लिए आए स्वजनों से आत्मीय भेंट करते हुए उन्हें पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
बाजारों की रौनक, व्यापारियों का उत्साह और नागरिकों के चेहरों पर पर्व की खुशी देखकर मन प्रसन्न हो उठा। यह धनतेरस सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए, यही कामना है।


