शनि जयंती पर भक्तिमय हुआ गजासीन शनिधाम*

शनि जयंती पर भक्तिमय हुआ गजासीन शनिधाम*

*शनि जयंती पर भक्तिमय हुआ गजासीन शनिधाम*

इंदौर। उषा नगर स्थित गजासीन शनिधाम पर शनि जयंती के अवसर पर दो दिवसीय भव्य धार्मिक आयोजन महामंडलेश्वर डॉ. दादू महाराज के सानिध्य में प्रारंभ हुआ। सुबह से देर रात्रि तक भक्तों का लगा तांता। भव्य दर्शन व नवग्रह दर्शन से भक्तों ने लिया आशीर्वाद। रविवार संध्या 6 बजे निकलेगी पालकी यात्रा। 

शनि जयंती महोत्सव के प्रथम दिवस प्रातः 8 बजे से पांच कुंडिय शनि शांति यज्ञ आचार्य कल्याण दत्त शास्त्री और पंडित महेंद्र दुबे के मार्गदर्शन में प्रारंभ हुआ जिसमें शनिदेव के मूल मंत्र ॐ शं शनैश्चराय नमः, ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः, व वैदिक मंत्रों से कई श्रद्धालुओं ने आहुतियां प्रदान की। 13 साल बाद बने शनिवार के दिन व शनैश्चरी अमावस्या के इस महत्त्वपूर्ण योग में श्रद्धालुओं ने पुण्य लाभ लिया। 

दोपहर 12 बजे भगवान शनि देव का जन्मोत्सव ढोल नगाड़े ताशे व भक्तों ने शनिदेव के जयकारों के साथ धूमधाम से मनाया व महाआरती की गई। 

वही संध्या 6 बजे से सामूहिक सुंदरकांड पाठ प्रारंभ हुआ जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने एक साथ पाठ किया। पाठ में सम्मिलित होने वाले प्रत्येक भक्त को सिद्ध रुद्राक्ष, शनि चालीसा, शनि देव का चित्र और शनि प्रसाद पुस्तक निः शुल्क भेंट की गई।

वही सुप्रसिद्ध लोक गायक अरुण गोयल द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई।  

भगवान शनि देव का आलौकिक श्रृंगार किया गया व 56 भोग भी लगाया गया। धाम को आकर्षक विद्युत साज सज्जा, व फूलों से सजाया गया। साथ ही संध्या आरती पश्चात सभी भक्तों को प्रसाद वितरण भी किया गया । 

रविवार 17 मई को संध्या 6 बजे से भव्य पालकी यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें भगवान शनिदेव पालकी में सवार होकर भ्रमण पर निकलेंगे। यात्रा मंदिर से प्रारंभ होकर उषा नगर क्षेत्र में होकर पुनः मंदिर पहुंचेगी, जहां महाआरती पश्चात समापन होगा।