किकू शारदा ने अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान के बीच दरार का खुलासा किया!

किकू शारदा ने अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान के बीच दरार का खुलासा किया!

किकू शारदा ने अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान के बीच दरार का खुलासा किया!

‘मुंबई। कौन बनेगा करोड़पति के आने वाले एपिसोड में कॉमेडी का धमाल देखने को मिलने वाला है, जब किकू शारदा, बच्चा यादव बनकर, अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान के बीच अनबन का मज़ाकिया ज़िक्र करते हैं। अपने खास डेडपैन ह्यूमर के साथ किकू कहते हैं, “सर, सुना है आपकी शाहरुख खान से बिल्कुल नहीं बनती। कभी खुशी कभी ग़म में तो आपने उन्हें घर से ही निकाल दिया था!

वो इस मज़ाक को आगे बढ़ाते हुए यह भी जोड़ देते हैं कि मोहब्बतें में शाहरुख को गुरुकुल से निकाला गया, और फिल्म पीकू से भी उन्हें बाहर कर दिया गया। इस पर अमिताभ बच्चन हँसते-हँसते चौंककर कहते हैं, “लेकिन शाहरुख तो पीकू में थे ही नहीं! तब किकू कॉमेडी का मास्टरस्ट्रोक चलते हुए जवाब देते हैं,  सर, जब आपने उन्हें निकाल दिया, तो वो फिल्म में आएंगे कैसे?”

किकू की इस शरारती टिप्पणी पर बिग बी ज़ोर-ज़ोर से हँस पड़ते हैं, और उनकी हँसी में सुदेश लहरी भी शामिल होकर इस पल को और मज़ेदार बना देते हैं। यह खास सेगमेंट किकू की खास अंदाज़ वाली मस्ती और शरारत का वादा करता है।

अमिताभ बच्चन के साथ किकू शारदा की यह धमाकेदार नोकझोंक देखना न भूलें  सिर्फ़ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव पर।