आशीर्वाद का दिया पहल

आशीर्वाद का दिया पहल

आशीर्वाद का दिया पहल

महाकाल गणेश उत्सव समिति   बासुरी रेंटल परिधान के पास महाजनापेठ , बुरहानपुर में गणेश  समिति के सभी सदस्यों एवं क्षेत्र की सभी माता-बहनों के सहयोग और प्रेरणा से माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 76वे जन्मदिवस के अवसर पर “आशीर्वाद का दिया” पहल के अंतर्गत विशेष आयोजन किया गया।

इस अवसर पर गणेश जी के पंडाल में भगवान श्री गणेश जी के समक्ष बच्चों द्वारा 76 के आकार में दीपक प्रज्वलित किए गए। बच्चों ने भगवान श्री गणेश जी से माननीय प्रधानमंत्री जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए प्रार्थना की तथा देश की सुख-समृद्धि, शांति और प्रगति की कामना की।

इस सुंदर एवं भावपूर्ण आयोजन में गणेश उत्सव समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों के साथ क्षेत्र की सभी माता-बहनों का विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन रहा।