क्या मध्य प्रदेश में भी महाराष्ट्र के आईएएस FDI कमिश्नर तुकाराम मुंडे की तर्ज पर मिलावट खोरों पर होगी कार्रवाई
क्या मध्य प्रदेश में भी महाराष्ट्र के आईएएस FDI कमिश्नर तुकाराम मुंडे की तर्ज पर मिलावट खोरों पर होगी कार्रवाई
बुरहानपुर में मदीना दूध डेयरी से420 किलो मावा और शालीमार एंटरप्राइजेज सिंधी बस्ती स्थित से 50 किलो क्रीम जप्त
खाद्य विभाग ने दुकानों को नोटिस दिए 6 जगह से सैंपल लि
बुरहानपुर जिले के खाद्य सुरक्षा विभाग ने दूध और दूध से बने उत्पादों की गुणवत्ता जांच के लिए कार्रवाई की इस दौरान 420 किलो मावा और 50 किलो क्रीम जप्त की गई दोनों की कुल अनुमानित कीमत करीब 93000 है विभाग ने संबंधित दुकानों को नोटिस भी जारी किए हैं
बुरहानपुर कलेक्टर हर्ष सिंह के मार्गदर्शन में हुई कार्रवाई के दौरान मदीना मिल्क डेरी से 420 किलो मावा जप्त किया गया इसकी अनुमानित कीमत 75000 बताई गई है वही शालीमार इंटरप्राइजेज सिंधी बस्ती से 50 किलो क्रीम जप्त की गई इसकी कीमत करीब 18000 रुपए बताई गई है
विभाग की टीम ने अन्य प्रतिष्ठानों से भी खाद सामग्री के नमूने लिए बुरहानपुर जलेबी वह नमकीन सेंटर इकबाल चौक से मावा और मावा जलेबी के नमूने लिए गए बुरहानपुर जलेबी रोशन चौक से मावा का नमूना लिया गया
वही सिंधी बस्ती स्थित शालीमार इंटरप्राइजेज से क्रीम पनीर और मावे के नमूने भी लिए गए सभी संबंधित विक्रेताओं को खाद्य सुरक्षा अधिनियम की धारा 32 के तहत नोटिस जारी किए गए
खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश डाबर ने बताया कि सभी नमूने जांच के लिए भोपाल की प्रयोगशाला भेजे जाएंगे जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 और नियम 2011 के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी उन्होंने बताया कि खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांच का अभियान आगे भी जारी रहेगा
आज भी कलेक्टर हर्ष सिंह के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में स्थित विभिन्न दूध एवं मावा मिठाई विक्रय करने वाली दुकानों का निरीक्षण किया गया निरीक्षण उपरांत कमियां पाए जाने पर उनसे नमूना लिया गया नमूने जांच हेतु खाद्य विश्लेषण भोपाल को भेजे गए हैं जो नमूने अवमानक पाए जाएंगे उनके विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानव अधिनियम 2006 एवं नियम 2011 के अनुसार कार्रवाई की जाएगी
निम्न दुकानों से नमूने लेकर खाद्य विश्लेषक भोपाल को जांच हेतु भेजे गए हैं
1 संगम होटल डईफोडिया से मावा पनीर एवं घी का नमूना लिया गया तथा 100 किलो मावा जप्त किया गया जिसकी अनुमानित कीमत करीब 32 000 बातिश हजार रुपए है
2 भगवती बीकानेर स्वीट्स खकनार से मावे का नमूना लिया गया
3 कैलाश होटल खकनार से मावे पेड़ा का नमूना लिया गया
4 सदगुरु होटल से मावा का नमूना लिया गया
5 श्री महाकाल होटल एवं रेस्टोरेंट डेड तलाई से मावा रोल एवं नमकीन का नमूनाकर्मी लिया गया
5 श्री खेतेश्वर बीकानेर स्वीट्स मिल्क केक एवं मावा का नमूना लिया गया
बुरहानपुर जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश डावर ने जानकारी देते हुए कहा कि आमजन को गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थ मिले इसके लिए खाद्य सुरक्षा प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है तथा यह कार्रवाई आगे भी जारी रहे


