शनिधाम में मना फाग महोत्सव* • फूल, गुलाल से खेली भक्तों ने होली

शनिधाम में मना फाग महोत्सव* • फूल, गुलाल से खेली भक्तों ने होली

*शनिधाम में मना फाग महोत्सव*
• फूल, गुलाल से खेली भक्तों ने होली

इंदौर।  उषा नगर स्थित गजासीन शनिधाम पर फाग महोत्सव धूम धाम से आयोजित हुआ। महामंडलेश्वर दादू महाराज के सानिध्य में प्रसिद्ध भजन गायक पं. सौरभ दुबे (लाडला) द्वारा आज बृज में होली रे रसिया, रसिया को नार बनाओ री... सहित कई फाग भजनों की प्रस्तुति दी गई जिस पर भक्त आनंद के साथ झूमे।
महोत्सव पश्चात आरती की गई तत्पश्चात प्रसाद वितरण हुआ। साथ ही 51 किलो ठंडाई भी वितरण की गई। कई किलो फूल व गुलाल से भक्तों ने फाग महोत्सव का आनंद लिया। 

इस अवसर पर प्रताप तोलानी, दीपक बाबा, पार्षद हरप्रीत कौर लूथरा,
महापौर प्रतिनिधि भरत पारिख, सोनू अहिरवाल, मनोज हार्डिया, इंदू श्रीवास्तव, आशीष साहू, सहित कई श्रद्धालुजन उपस्थित थे।