हैप्पी हार्ट्स’ मातृशक्ति समूह का गठन,- जया बालचंदानी बनीं अध्यक्ष
*इंदौर में पार्षद कंचन गिदवानी के नेतृत्व में ‘हैप्पी हार्ट्स’ मातृशक्ति समूह का गठन, जया बालचंदानी बनीं अध्यक्ष*
इंदौर । पार्षद कंचन गिदवानी के नेतृत्व में मातृशक्तियों का नया किटी पार्टी समूह गठित किया गया, जिसका नाम “हैप्पी हार्ट्स ग्रुप” रखा गया। इस समूह की अध्यक्ष जया बालचंदानी को बनाया गया। कार्यक्रम में 25 से अधिक मातृशक्तियों ने भाग लिया और “आयो लाल झूलेलाल” के जयकारों के साथ सभी महिलाओं का स्वागत गुलाब के फूल से किया गया।
पार्षद कंचन गिदवानी का स्वागत करिश्मा बालचंदानी एवं वैशाली बालचंदानी द्वारा शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्प देकर किया गया। इस अवसर पर नारीशाला अध्यक्ष श्रीमती मधु गिर्धानी, कांता रहेजा, रेखा हरियानी, महिमा डिगवानी, रिया डिगवानी, ऋतु, दीपा सचदेव, पूजा, वीना, सरिता, गुंजन, प्रियंका एवं मनीषा केसवानी सहित सभी मातृशक्तियां उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में केक कटिंग के साथ महिला एकता, सहयोग और समाज के विकास का संदेश दिया गया। पार्षद ने सत्य के मार्ग पर चलते रहने और योग्य लोगों को आगे बढ़ने का अवसर देने की बात कही। अंत में सभी महिलाओं का सम्मान कर पुरस्कार वितरित किए गए एवं मिलन समारोह आयोजित हुआ।


