सौर ऊर्जा के वक्त बिजली खपत से शहर के उपभोक्ताओं को मिली छः करोड की
सौर ऊर्जा के वक्त बिजली खपत से शहर के उपभोक्ताओं को मिली छः करोड की छूट
इंदौर। स्मार्ट मीटर के कारण शहर के बिजली उपभोक्ताओं की समय विशेष में बिजली खपत के आंकड़े संकलित किए जा रहे है। शासन के आदेश पर सौर ऊर्जा अवधि सुबह 9 से शाम 5 में बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं को ऊर्जा प्रभार में बीस प्रतिशत की छूट दी जा रही है, यह छूट प्रति उपभोक्ता 40 से 100 रूपए तक प्राप्त हो रही है। पिछले एक माह में शहर के पांच लाख पैंसठ हजार उपभोक्ताओं को छः करोड़ छः लाख रूपए की टाईम ऑफ द डे यानि टीओडी छूट प्रदान की गई है। इसी तरह इंदौर ग्रामीण वृत्त अंतर्गत 58 हजार उपभोक्ताओं को 1.15 करोड़ की, उज्जैन जिले के 1.20 लाख उपभोक्ताओं 1.25 करोड़ की, रतलाम जिले के एक लाख सात हजार उपभोक्ताओं को 98 लाख की, देवास जिले के 71200 उपभोक्ताओं को 63 लाख की छूट दी गई है। इसी तरह की छूट अन्य जिले, सर्कल के उपभोक्ताओ को भी मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा नियमानुसार पात्रतानुसार प्रदान की जा रही है। कंपनी क्षेत्र में स्मार्ट मीटरीकृत 13 लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं को इस तरह की रियायत प्रतिमाह दी जा रही है, यह कुल राशि करीब चौदह करोड़ रूपए हैं।
समाधान य़ोजना में प्रत्येक पात्र को जोड़े
इंदौर। मध्य़प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक श्री अनूप कुमार सिंह के निर्देश पर मुख्य अभियंता वाणिज्य श्रीमती सुषमा गंगराड़े, अधीक्षण अभियंता श्री अंतिम जैन ने समाधान योजना क्रियान्वयन की समीक्षा कर सभी 15 अधीक्षण यंत्रियों से वर्चुअल चर्चा की। इस दौरान मैदानी अधिकारियों से कहा गया कि योजना में करीब तीन सप्ताह ही शेष हैं, ऐसे में तीन माह के बकाया बिल वाले प्रत्येक पात्र उपभोक्ता तक पहुंचकर समाधान योजना का लाभ दिलाया जाए, छूट प्रदान कर शेष राशि कंपनी के राजस्व रूप में अनिवार्य रूप से संग्रहित की जाए। इस दौरान कृषि क्षेत्र, घरेलू क्षेत्र, गैर घरेलू, औद्योगिक सभी बकायादारों से बिल राशि समय पर वसूलने के निर्देश दिए गए।


