सच्चासाबु न्यूट्रीदाना – पोषक और फलाहारी खाद्य उत्पाद में नई श्रेणी का उदय

सच्चासाबु न्यूट्रीदाना – पोषक और फलाहारी खाद्य उत्पाद में नई श्रेणी का उदय

सच्चासाबु न्यूट्रीदाना – पोषक और फलाहारी खाद्य उत्पाद में नई श्रेणी का उदय

इंदौर सेलम/इंदौर | भारतीय खाद्य बाजार में सेलम की एफएमसीजी कंपनी साबु ट्रेडद्वारा अप्रैल 2026 लॉन्च किए गए फॉर्टीफाइड उत्पाद सच्चासाबु न्यूट्रीदाना को उपभोक्ताओं ने उत्साहपूर्वक स्वीकार किया है। लॉन्च के कुछ ही महीनों में न्यूट्रीदाना बाजार में न केवल वितरकों और रिटेलर्स के नेटवर्क में जगह बना चुका हैबल्कि उपभोक्ताओं के बीच भी तेजी से लोकप्रिय हुआ है। जिन्होंने इसे एक बार खरीदा और उपयोग किया हैवे लगातार पुनः मांग कर रहे हैंजिससे यह स्पष्ट होता है कि सच्चासाबु न्यूट्रीदाना ने बाजार में अपनी मजबूत पहचान बना ली है।

साबु ट्रेड के चेयरमैनश्री गोपाल साबु ने बताया: हमारी पहचान हमेशा पहली बार’ वाली उपलब्धियों से रही है। 1984 में उत्पादक मंडी से छोटी उपभोक्ता पैकिंग में साबूदाना का उत्पादन, 1993 में भारत में सर्वप्रथम साबूदाना को एगमार्क परीक्षित करवानाऔर उसी वर्ष सेलम से सीधे कंटेनरों में विदेशों में सफल निर्यात करनासाबूदाना और स्टार्च जैसे उत्पादों और कसावा कंद के बारे में सभी तथ्यों का ज्ञान दुनिया के हर व्यक्ति तक पहुंचे इसलिये इस क्षेत्र की पहली वेवसाइट "sabuindia.comस्थापित करना. और अब सच्चासाबु न्यूट्रीदाना’ हमारा नवीनतम नवाचार हैजहाँ परंपरा और आधुनिक पोषण विज्ञान का संगम है। हमें विश्वास है कि यह पेटेंट उत्पाद भारत में कसावा उद्योग के लिए एक नए युग की शुरुआत करेगा।

न्यूट्रीदाना खिचड़ीखीरटिक्कीवड़ा और उपवास के भोजन के लिए ही नहीं बल्कि अपने विशेष पोषक तत्वों एवं ग्लुटेन-मुक्त घटकों से बना होने की वजह से प्रतिदिन के आहार में भी उतना ही उपयुक्त है। तलने या माइक्रोवेव करने पर यह हल्काकुरकुरा स्नैक बन जाता है। इसमें प्रोटीन और फाइबर  से पारंपरिक शुद्धता के साथ स्वास्थ्यप्रद स्वाद प्रदान करता है। उपभोक्ताओं के बीच इसकी स्वीकार्यता और पुनः मांग इस बात का प्रमाण है कि यह उत्पाद भारतीय खाद्य बाजार में एक नई श्रेणी का निर्माण कर रहा है।

श्री साबु ने बताया कि फॉर्टीफाइड उत्पाद न्यूट्रीदाना बनाने की प्रक्रिया का पेटेंट फाइल कर दिया गया है। यह तकनीक पारंपरिक घटकों को उच्च पोषण खाद्य पदार्थ में बदल देती है और कंपनी की इनोवेशन यात्रा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। कंपनी का उद्देश्य न्यूट्रीदाना को भारतीय खाद्य बाजार में एक नई हेल्दी टेस्टी स्नैक’ श्रेणी के रूप में स्थापित करना है। अभी बाजार में 400 ग्राम और 200 ग्राम की दो पैकिंग में उपलब्ध हैं ।

साबु ट्रेड (STPL) के बारे में:

सेलम (तमिलनाडु) स्थित साबु ट्रेड प्राइवेट लिमिटेड भारत के कसावापापड़मिलेट और हल्दी उद्योग की अग्रणी कंपनी हैजो अपने प्रामाणिक शुद्ध उत्पादों के लिये भारत भर में लोकप्रिय है । इसके प्रमुख ब्रांड — साबु (SABU), सच्चासाबु (SACHASABU), चक्र (CHAKRA),अल्पाहार (ALPAHAR) और कुकरी जॉकी (COOKERY JOCKEY) आदि — गुणवत्तापरंपरा और नवाचार के प्रतीक हैं। सच्चासाबु न्यूट्रीदाना’ के साथ कंपनी भारतीय पारंपरिक भोजन को विज्ञान-आधारितआधुनिक और स्वास्थ्य-उन्मुख दृष्टिकोण से पुनर्परिभाषित कर रही है।