द पार्क इंदौर में विराजे ‘द पार्क के राजा’
द पार्क इंदौर में विराजे ‘द पार्क के राजा’
डेढ़ दिन तक होगी आस्था और उत्सव की धूम
इंदौर : द पार्क इंदौर में गणेश चतुर्थी की धूम, आस्था, शांति और विश्व कल्याण की भावना के साथ मनाया गया उत्सव। द पार्क इंदौर में डेढ़ दिन के लिए स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमा को ‘द पार्क के राजा’ नाम दिया गया है, जो समस्त समुदाय की खुशहाली, समृद्धि और विश्व कल्याण की कामना को समर्पित है। पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाते हुए होटल ने इस वर्ष इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमा स्थापित की है, जो पर्यावरण-अनुकूल सामग्री से तैयार की गई है ताकि विसर्जन के दौरान जल स्रोतों और इको सिस्टम को कोई नुकसान न पहुंचे।
*इस अवसर पर द पार्क इंदौर के जनरल मैनेजर अमित भाटिया ने कहा कि* “भगवान गणेश ज्ञान, समृद्धि, शुभता और विघ्नहर्ता के प्रतीक हैं, और इस उत्सव के माध्यम से संपूर्ण समुदाय की शांति व समृद्धि के साथ-साथ विश्व कल्याण की कामना की जाती है। उन्होंने कहा कि परंपराओं का सम्मान करते हुए पर्यावरण की रक्षा करना भी हमारी जिम्मेदारी है, इसीलिए इको-फ्रेंडली ‘द पार्क के राजा’ के माध्यम से आस्था और प्रकृति संरक्षण, दोनों को साथ लेकर चला जा सकता है। यह पहल आस्था, समुदाय, स्थिरता और विश्व कल्याण की भावना को एक साथ जोड़ते हुए परंपराओं को सार्थक तरीके से मनाने के प्रति होटल की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।”


