इंडेक्स समूह संस्थानों में गणेश उत्सव का भव्य आयोजन
इंडेक्स समूह संस्थानों में गणेश उत्सव का भव्य आयोजन
ढोल-ताशों के साथ निकली शोभायात्रा, मंत्रोच्चार के बीच हुई गणेश प्रतिमा की स्थापना
इंदौर। इंडेक्स समूह संस्थान एवं मालवांचल यूनिवर्सिटी के अंतर्गत संचालित मेडिकल, नर्सिंग, डेंटल, फार्मेसी, आयुर्वेद, फिजियोथेरेपी, मैनेजमेंट, एग्रीकल्चर एवं लॉ सहित विभिन्न विभागों में गणेश उत्सव हर्षोल्लास और धार्मिक उत्साह के साथ आयोजित किया गया। गणेश उत्सव के अवसर पर पूरे कैंपस को आकर्षक ढंग से सजाया गया। गणेश उत्सव की शुरुआत शोभायात्रा के साथ हुई। विद्यार्थियों ने ढोल-ताशों की थाप पर उत्साहपूर्वक शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए। पूरे परिसर में गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। विद्यार्थियों ने पारंपरिक वेशभूषा और उत्साह के साथ गणेश प्रतिमा को पंडाल तक पहुंचाया। इसके बाद मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ भगवान गणेश की स्थापना की गई।इस अवसर पर मयंक वेलफेयर फाउंडेशन के चेयरमैन सुरेश सिंह भदौरिया, विश्वविद्यालय के डीन, विभिन्न विभागों के अधिकारीगण एवं संस्थान के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने गणेश जी की पूजा-अर्चना कर विधि-विधान से स्थापना की। पूजा के दौरान भगवान गणेश से संस्थान, विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों की सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।गणेश उत्सव के लिए बनाए गए विशेष पंडालों को आकर्षक रोशनी, फूलों और लाल रंग की सजावट से सजाया गया। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता का परिचय देते हुए अलग-अलग विभागों में गणेश प्रतिमा के लिए सुंदर सजावट की। पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों और स्टाफ में विशेष उत्साह देखने को मिला। ढोल-ताशों और गणपति के जयकारों के बीच पूरे कैंपस में भक्तिमय वातावरण बना रहा। गणेश उत्सव के आगामी दिनों में भी विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।


